फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सड़कों पर पहली बार पशु छोड़ने पर लगेगा 5000 रुपये जुर्माना

विज्ञापन
47...शहर से बेसहारा पशुओं को पकड़ती नगर निगम की टीम। स्रोत : निगम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। शहर से बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियान के मद्देनजर निगम ने सख्ती बढ़ा दी है। अधिकारियों ने साफ कह दिया है कि सड़कों पर पशु खुला छोड़ने पर जुर्माना लगाया जाएगा। पहली बार पशु खुला मिलने पर 5,000 रुपये, दूसरी बार मिलने पर 10,000 रुपये व तीसरी बार मिलने पर 21,000 रुपये जुर्माना लगाया जाएगा।
निगम आयुक्त डाॅ. आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि नगर निगम की ओर से शहर में बेसहारा पशुओं को पकड़वाने का अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। सितंबर से अभी तक 1200 से अधिक पशु निगम क्षेत्र से पकड़वाकर पहरावर स्थित नगर निगम की गोशाला में छोड़े गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो टीमें रात के समय भी बेसहारा पशुओं को पकड़ने का कार्य कर रही हैं। निगम आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि नगर निगम की टीम द्वारा शहर से पकड़े गए पशु बिना जुर्माना भरे नहीं लौटाए जाएंगे व झगड़ा करने पर संबंधित के विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज करवाई जाएगी। बता दें कि सड़कों पर बेसहारा पशु अक्सर हादसों का कारण बन सकते हैं। इसके चलते निगम ने सख्ती बढ़ाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें