फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: खेत में लटके तार की चपेट में आने से किसान के बेटे की मौत, एसडीओ व दो जेई नामजद

Sun, 28 Sep 2025 10:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
37. रोहतक के गांव हसनगढ़ में युवक की मौत के बाद मौके पर एकत्रित ग्रामीण। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। सांपला खंड के हसनगढ़ गांव के खेत में 11 हजार लाइन की चपेट में आने से रविवार सुबह करीब 10 बजे झज्जर जिले के गांव निलौठी निवासी किसान के 18 वर्षीय बेटे सागर की मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने सागर के पिता की शिकायत पर हसनगढ़ बिजली घर पर तैनात एसडीओ व दो जेई के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। रविवार को पुलिस पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंपेगी।
विज्ञापन

निलौठी निवासी वीरेंद्र ने बताया कि उन्होंने हसनगढ़ गांव में खेत ले रखे हैं। यहां बिजली निगम के 11 हजार वोल्टेज की लाइन गुजर रही है। कुछ दिनों से तार लटके हुए हैं। पीड़ित किसान का कहना है कि तारों को ठीक करने के लिए कई बार बिजली निगम व चंडीगढ़ बिजली निगम को शिकायत दी गई लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

वीरेंद्र ने बताया कि शनिवार को उनका बेटा सागर खेत में पानी दे रहा था। इसी समय उसका हाथ व सिर तार से छू गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
खेत में लटके तार की चपेट में आने से किसान के बेटे की मौत हो गई। पिता की शिकायत पर बिजली निगम के एसडीओ व जेई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
- बिजेंद्र कुमार, सांपला थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें