रोहतक। सोनीपत रोड पर बलियाना मोड़ के पास सड़क पार कर रहे शराब ठेके के कर्मचारी को कार ने टक्कर मार दी। शुक्रवार शाम सात बजे हुए हादसे में सोनीपत जिले के गांव आहुलाना निवासी राजेश (41) की मौत हो गई। उसकी पत्नी ने आईएमटी थाने में कार चालक के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग करने की एफआईआर दर्ज कराई है।
पुलिस को दी शिकायत में आहुलाना निवासी पूर्णिमा ने बताया कि वह गुरुग्राम में नौकरी करती हैं। उनके पति बलियाना मोड़ स्थित शराब ठेके पर काम करते थे। उन्हें शुक्रवार रात करीब नौ बजे सूचना मिली कि उनके पति को कार ने टक्कर मार दी। उन्हें पीजीआई ले जाया गया जहां पर उनकी मौत हो गई।