फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नर्सिंग अफसर के घर से 30 लाख रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ साल पहले हिसार का मकान बेचकर संदूक में रखी थी नकदी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। गढ़ी बोहर गांव में चोर नर्सिंग अफसर के मकान में रखी संदूक का ताला तोड़कर 30 लाख रुपये चोरी कर लिए। मकान मालकिन ने आईएमटी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
पुलिस को दी शिकायत में सरिता ने बताया कि वह मूलरूप से हिसार के गांव ढाणी बढ़वली की रहने वाली हैं। फिलहाल गढ़ी बोहर निवासी राजेंद्र के मकान में छह-सात माह से किराये पर रहती हैं। उनका बेटा व बेटी पढ़ाई करते हैं जबकि पति रामबीर घर पर ही रहते हैं।
विज्ञापन

सरिता ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले हिसार का मकान 30 लाख रुपये में बेचा था। साथ ही नकदी संदूक में रखी थी। आठ दिसंबर की दोपहर वह और उनके पति राजस्थान स्थित कोटा चले गए। 10 दिसंबर को वापस आए तो बेटी काजल मिली।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह करीब आठ बजे पैसे निकालने के लिए संदूक खोली तो साइड का कुंडा टूटा हुआ मिला। अंदर से 30 लाख रुपये चोरी मिले। बेटी ने बताया कि वह बाहर चली गई थी। भाई अभिषेक घर पर था। अभिषेक ने कहा कि वह अपने मामा के पास सुबह 10 बजे गया और ढाई बजे वापस आया। इस दौरान मुख्य गेट पर ताला लगाना भूल गया। किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें