फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: डेंटल काॅलेज में शराब पीकर हंगामा करने वाले छात्र की शिकायत एससी आयोग को भेजी

Tue, 11 Nov 2025 02:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। डेंटल कॉलेज एक बार फिर चर्चा में है। 11 अक्तूबर को हुई फेयरवेल पार्टी में एक पीजी छात्र के शराब पीकर हंगामा करने पर छात्राओं ने संस्थान से इसकी शिकायत की थी। मामले में ठोस कार्रवाई न होने पर अब छात्राओं ने एससी आयोग को शिकायत भेजी है। इधर, सोमवार को संस्थान की इंटरनल कमेटी ने आरोपी छात्र व अन्य विद्यार्थियों से करीब ढाई घंटे पूछताछ की।
मामले की गंभीरता को देखते सोमवार को जांच कमेटी ने आरोपी छात्र समेत अन्य विद्यार्थियों को बातचीत के लिए बुलाया। कमेटी ने दोपहर 12 से 2:30 बजे तक उनसे मामले में पूछताछ की। छात्राओं ने सिलसिलेवार घटना की जानकारी कमेटी सदस्यों के सामने रखी।
विज्ञापन

कमेटी ने छात्राओं के बयान दर्ज करने के बाद आरोपी छात्र से घटना को लेकर सवाल-जवाब किए। छात्र ने कमेटी के समक्ष अपना पक्ष रखते हुए लिखित में बयान दर्ज कराया।
विज्ञापन

आरोपी छात्र बोला-कोल्ड ड्रिंक में किसी ने मिला दी थी शराब
जांच कमेटी को आरोपी छात्र ने खुद को निर्दोष बताया और कहा कि उसकी कोल्ड ड्रिंक में किसी ने शराब मिला दी थी। इसके बाद उसे नहीं पता, क्या हुआ। फिलहाल, इंटरनल जांच कमेटी ने इस मामले में कुछ भी कहने से इन्कार किया है। मामले की जांच के बाद रिपाेर्ट अधिकारियों को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें