फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: स्वरोजगार के लिए बने बजट, नौकरी के लिए खोलें द्वार

Thu, 29 Jan 2026 02:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
03...मनीषा, छात्रा। - फोटो : katra news
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। युवाओं ने स्वरोजगार व स्टार्टअप के लिए सरकार से बजट निर्धारित करने की उम्मीद जताई है। युवाओं का कहना कि स्वरोजगार शुरू करने वाले युवाओं के लिए सहायता राशि देनी चाहिए ताकि वे व्यवसाय को बढ़ा सकें। साथ ही, सरकार को रिक्त पदों पर भर्ती निकाल नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए द्वार खोलने चाहिए।
केंद्र सरकार व राज्य सरकार की ओर से आगामी बजट को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। ऐसे में युवाओं वर्ग ने बजट को रोजगारोन्मुखी माना है। युवाओं ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में सुधार की गुंजाइश है। सरकार को इसके लिए बजट निर्धारित कर इंटर्नशिप करने वाले बच्चों को जेब खर्च के लिए भत्ता दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन


सबसे पहले शिक्षा को ही बेहतर बनाने की जरूरत है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति की समझ बढ़ाने के लिए काम करना चाहिए। छात्राओं के लिए सरकार को अधिक-अधिक पैकेज पर सरकारी नहीं तो निजी संस्थानों में नौकरी देनी चाहिए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फंड की व्यवस्था करनी चाहिए।
- मनीषा, छात्रा

कॉमर्स में स्टार्टअप शुरू करने होते हैं। इसके लिए इनक्यूबेशन सेंटर के लिए बजट का प्रावधान करना चाहिए। जिन विद्यार्थियों व युवाओं ने स्टार्टअप शुरू करने हैं, उनके लिए सहायता राशि या बजट का प्रावधान किया जाए। आइडिया के आधार पर योजना भी बनाई जाएं।
- पवन कुमार, कॉमर्स छात्र
-
स्वरोजगार को बढ़ाने के लिए बजट जारी किया जाए ताकि युवाओं का रुझान बढ़े। राष्ट्रीय शिक्षा नीति में शामिल इंटर्नशिप में सरकार की ओर से भत्ते का प्रावधान करना चाहिए ताकि बच्चे का जेब खर्च भी साथ-साथ निकलता रहे।
- जतिन मलिक, स्टेट अवाॅर्डी

एआई मिशन के तहत ट्रेनिंग सेंटर खोलने चाहिए। इससे युवा दौड़ते युग के साथ कदम चाल रखने में सक्षम होंगे। नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए ए, बी व सी श्रेणी की अधिक नौकरियां निकाली जाएं ताकि प्रदेश के युवा उच्च पदों पर भी अपनी सेवा दें सकें।
- कुमकुम, छात्रा
-
इंटर्नशिप करने वाले युवाओं को नौकरी में अंक देने चाहिए। आगामी बजट से उम्मीद है कि कोई निराश नहीं होगा। सरकारी या निजी क्षेत्र में अपने लायक रोजगार पा लेगा। ग्रामीण क्षेत्र में डिजिटल पुस्तकालय खोले जाएं ताकि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करें।
- हिमांशु अहलावत, छात्र
-
युवाओं के विकास और बढ़ोतरी के लिए अतिरिक्त व व्यर्थ खर्च पर लगाम लगानी चाहिए। सरकार को मुफ्त की रेवड़ी बांटनी बंद करनी चाहिए ताकि लोग घर न बैठें और काम करें।
विज्ञापन

- अक्षिका शर्मा, छात्रा

03...मनीषा, छात्रा।- फोटो : katra news

03...मनीषा, छात्रा।- फोटो : katra news

03...मनीषा, छात्रा।- फोटो : katra news

03...मनीषा, छात्रा।- फोटो : katra news

03...मनीषा, छात्रा।- फोटो : katra news

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें