फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: तीन साल से फरार नशा तस्करी का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 29 Jan 2026 02:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पुलिस की टीम ने नशीले पदार्थ गांजे की तस्करी में तीन साल से फरार आरोपी सोनीपत के कटवाल निवासी सतीश को 27 जनवरी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया है। यहां से उसे आठ दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। सीआईए स्टाफ के एएसआई मंजीत ने बताया कि 27 मई 2022 को पुलिस टीम ने दिल्ली निवासी रोहित व सोनीपत के गामड़ी निवासी प्रवीन उर्फ पिन्ना को नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार किया था। गाड़ी की पिछली सीट व डिग्गी से गांजे से भरे हुए 19 कट्टे मिले। प्रत्येक कट्टे का वजन 15 किलोग्राम था। यह कुल 285 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। आरोपियों के खिलाफ थाना सांपला में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें