फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: करौंथा में पूर्व सरपंच के फार्म हाउस में चली लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी, सात घायल

विज्ञापन
रोहतक के करौंथा गांव में हुए हमले में घायल सन्नी।
विज्ञापन
रोहतक। जिले के करौंथा गांव के पूर्व सरपंच कमल के फार्म हाउस का रास्ता ईंट लगाकर रोकने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। जमकर लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और धारदार हथियार चले। एक मई की दोपहर को हुए झगड़े में करौंथा के चार तो झज्जर जिले के गांव दुबलधन के तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

शिवाजी कॉलोनी थाने में सोमवार को दर्ज एफआईआर में करौंथा निवासी अमित धनखड़ ने बताया कि गांव के पूर्व सरपंच कमल का झज्जर रोड पर फार्म हाउस है जो उनके परिवार में हैं। एक मई को दोपहर करीब 11:50 बजे जब वह फार्म हाउस पर गए तो गेट के सामने ईंटों का ढेर लगा मिला जिससे रास्ता बंद हो गया।
उस समय फार्म हाउस में गांव का युवक सन्नी, प्रवीण, शमशेर व नितिन भी थे। दूसरी तरफ झज्जर जिले के गांव दुबलधन निवासी यशपाल, विक्रम, सुमित, अमित व एक अन्य युवक भी था। यशपाल ने उनसे पूछा कि पूर्व सरपंच कमल कहां हैं। मैंने कहा कि बाहर गए हुए हैं। जब उन्होंने गेट के सामने ईंटें लगाने का विरोध किया तो आरोपी गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन

आरोपियों ने लाठी-डड़ों व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। उन्हें सड़क पर गिराकर हथियारों से चोटें मारीं। हमले में अमित के अलावा सन्नी व प्रवीण भी घायल हो गए। उधर, दूसरे पक्ष से यशपाल, विजयपाल व सुमित भी घायल हो गए।
-
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात
घायल अमित ने बताया कि पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद है। आरोपी सरेआम सड़क पर गिराकर उन्हें चोटें मार रहे हैं। उनका साथी प्रवीण व सन्नी भी घायल हैं। आरोपियों ने जमीन के विवाद को लेकर झगड़ा किया है। यूं किसी के गेट पर ईंटें लगाकर रास्ता रोकना गलत है। इसका विरोध करने पर ही हमला किया है।
विज्ञापन

वर्जन
एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रहे हैं। घायलों की मेडिको-लीगल रिपोर्ट मिल गई है। जल्द आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- इंस्पेक्टर राकेश सैनी, शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी

रोहतक के करौंथा गांव में हुए हमले में घायल सन्नी।

रोहतक के करौंथा गांव में हुए हमले में घायल सन्नी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें