फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख कर्मचारी आज रोहतक में बोलेंगे हल्ला

Sun, 22 Dec 2013 05:49 AM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा कर्मचारी तालमेल कमेटी के आह्वान पर रविवार की रोहतक में होने वाली हल्ला बोल रैली की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कर्मचारी नेताओं का दावा है कि रेैली में विभिन्न विभागों के करीब एक लाख से अधिक कर्मचारी हिस्सा लेंगे। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सरकार ने कई बार बातचीत के बाद भी वादों को पूरा नहीं किया।
विज्ञापन

छोटूराम स्टेडियम में आयोजित होने वाली हल्ला बोल रैली की तैयारियों का तालमेल कमेटी ने जायजा लिया। दौरे के बाद कमेटी सदस्य धर्मवीर फौगाट, राज सिंह दहिया, सुभाष लांबा ने बताया कि तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राज्य स्तर पर बनाए गए सभी जत्थों ने प्रदेश के सभी सरकारी विभागों, निगमों, बोर्डाें, विश्वविद्यालयों, नगर परिषदों व पालिकाओं में सैकड़ों जगह सभाएं की हैं। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में सभी प्रकार के कच्चे कर्मियों को नियमित करना, प्रदेश के कर्मचारियों के लिए अलग से वेतन आयोग का गठन करने व अन्य राज्यों के कर्मचारियों के सामन वेतनमान, ग्रेड-पे व भत्ते देना, वेतन विसंगतियां दूर करना, कैशलेस मेडिकल सुविधा देना प्रमुख है। इसके अलावा रोडवेज के 3519 निजी रूट परमिट व अन्य विभागों को निजी हाथों में देने के निर्णय को रद्द करना, आशा, मिड-डे-मिल, आंगनबाड़ी व मैस वर्करों को सरकारी कर्मचारी घोषित करना व न्यूनतम वेतन 15000 रुपये देना, श्रम कानूनों को लागू करना व सभी प्रकार का बैकलॉग पूरा करना आदि उनकी प्रमुख मांगें हैं। इससे पहले रोडवेज कर्मचारी दो दिवसीय चक्का जाम कर सरकार को ताकत का अहसास करा चुके हैं। बैठक में सर्व कर्मचारी संघ के वरिष्ठ उपप्रधान सरबत सिंह पूनिया, संगठन सचिव वीरेंद्र डंगवाल, उप महासचिव जीवन सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ. हितेष, उपप्रधान सविता, मान सिंह, महावीर मलिक, सचिव सुखदेव सिंह, रमेश लोरा, सुमेर सिवाच और धर्मवीर हुड्डा आदि कर्मचारी नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें