फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने सुनी कालोनियाें में जाकर समस्याएं

Sun, 22 Dec 2013 05:49 AM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। विधायक बीबी बत्तरा ने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान की जिम्मेदारी जनप्रतिनिधियों की होती है। क्षेत्र के लोग भी समस्याओं की जानकारी देकर उनके जल्द समाधान में अपना सकारात्मक सहयोग दे सकते हैं। वे शनिवार को शहर की विभिन्न कालोनियों का दौरा कर रहे थे। उन्होंने आजादगढ़, उत्तम विहार, कबीर कालोनी और माल गोदाम रोड आदि स्थानों का दौरा किया। विधायक ने सबसे पहले आजादगढ़ जाकर लोगों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें