फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिलों में उमड़े किसान, पिराई शुरू

Fri, 29 Nov 2013 05:47 AM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। मंडल आयुक्त चंद्रप्रकाश ने वीरवार को भाली आनंदपुर स्थित चीनी मिल के वर्ष 2013-14 के गन्ना पिराई सत्र का शुभारंभ किया। मंडलायुक्त ने पिराई मशीन में अपने हाथों से गन्ना डाला और इस अवसर पर मिल परिसर में आयोजित हवन यज्ञ में आहुति भी डाली। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा हरियाणा में किसानों को उनकी फसलों के लिए दिया जाने वाला न्यूनतम समर्थन मूल्य देश में सर्वाधिक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक किसान का गन्ना खरीदा जाएगा।
विज्ञापन

गन्ना मिल के प्रबंधक निदेशक बीर सिंह ने बताया कि भाली आनंदपुर चीनी मिल का यह पांचवां गन्ना पिराई सत्र है, जिसके लिए 50 लाख क्विंटल गन्ना पिराई का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि आगामी 30 अप्रैल 2013 तक इस लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिराई सत्र के दौरान लगभग 15 करोड़ रुपये के बिजली निर्यात का लक्ष्य भी रखा गया है जिसके तहत प्रतिदिन लगभग 250 एमवी बिजली का उत्पादन होगा। मंडल आयुक्त ने मिल में सबसे पहले गन्ना लाने वाले ट्रैक्टर चालक, ट्रक चालक और बैलगाड़ी चालक सहित पिछले पिराई सत्र में सबसे अधिक गन्ना मिल में लाने के लिए भी किसानों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण रोहतक के प्रशासक पंकज कुमार, जीएम रोडवेज जोगेंद्र सिंह, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक अनीता खरब, कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. सतबीर शर्मा, आरसीसी बैंक रोहतक के प्रबंधक महेंद्र सिंह राठी व आरसीसी बैंक झज्जर की प्रबंधक अमरजीत कौर पन्नू आदि मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें