पीजीआई के आपातकालीन विभाग के बाहर सवा माह की बच्ची संदिग्ध परिस्थितियों में मिली।
पुलिस
ने जांच पड़ताल के बच्ची को महादेव सेवादल को सौंप दिया और अज्ञात के
खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। वीरवार दोपहर को आपातकालीन विभाग के बाहर
पार्क के पास सुरक्षाकर्मियों को एक सवा माह की बच्ची संदिग्ध परिस्थितियों
में मिली। सुरक्षाकर्मियों ने इसकी सूचना मेडिकल पुलिस चौकी को दी। सूचना
मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इस बारे में जांच पड़ताल की।
साथ
ही लावारिस बच्ची मिलने की सूचना मिलने पर महादेव सेवादल के सदस्य भी मौके
पर पहुंचे और बच्ची को ले लिया। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर
बच्ची को यहां पर किस ने छोड़ा। पुलिस पीजीआई के बाहर सीसीटीवी कैमरे की
फुटेज भी निकलवाने में जुटी है।