नारनौल। गांव भांखरी में शनिवार शाम खेत में आग लगने से 100 कुंतल कड़बी (पशुचारा) जलकर राख हो गई। पशुचारा मालिक के अनुसार उसे आग से करीब 25 हजार का नुकसान हुआ है। पीड़ित किसान ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
सायं करीब तीन बजे गांव भांखरी के किसान बलबीर के खेत में लगे कड़बी के ढेर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आग की लपटें आसमान को छूने लगी। अचानकआग की ऊंची-ऊंची लपटें देख कर खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। पहले ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर पानी बरसा कर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया गया, सारा पशुचारा जल कर राख हो चुका था। सूचना मिलने पर गहली चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।