फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीओ को दो घंटे तक रखा बंधक

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पीजीआई स्थित जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में निरीक्षण करने के लिए आए एसडीओ को चार कर्मचारियों ने दो घंटे तक बंधक बनाए रखा। बाद में किसी तरह एसडीओ उनके चुंगल से छुटा और पुलिस को घटना की सूचना दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने एसडीओ के बयान चारों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराआें के तहत मामला दर्ज कर लिया है। विभाग ने चारों को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ सुखबीर सिंह हुड्डा पीजीआई स्थित विभाग के कार्यालय में निरीक्षण करने गए थे। जब वे कार्यालय के अंदर गए तो उन्होंने देखा कि वहां पर तैनात कर्मचारी बेलदार तेज सिंह, अमरीक सिंह, फिटर रिकूं, पंप चालक आजाद सिंह शराब पीए हुए थे। जब एसडीओ को इस बारे में पता किया तो चारों ने उनके साथ गली-गलौच शुरू कर दी और उन्हें बंधक बना लिया। आरोपियोें ने दो घंटे तक एसडीओ को बंधक बनाए रखा और बाद में जान से मारने की धमकी देते हुए छोड़ दिया। कर्मचारियों के चुंगल से छुड़ने के बाद एसडीओ ने इसकी सूचना अर्बन एस्टेट पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीओ से बात की। पुलिस पहुंचने से पहले ही चारों आरोपी वहां से फरार हो गए थे। पुलिस ने एसडीओ सुखबीर के बयान पर चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें