रोहतक। आईजी कार्यालय में तीन, कलानौर व माडौदी में आठ-आठ के अलावा पीजीआईएमएस कैंपस में अमेरिका से आए युवक-युवती व संस्थान के तीन डॉक्टर, नर्सिंग सिस्टर व कर्मचारी कोरोना की चपेट में हैं। वीरवार को जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4751 हो गई। इसमें वीरवार को 92 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। दो बुजुर्गों की उपचार के दौरान मौत से जिले में मृतकों का आंकड़ा 49 पहुंच गया है। वहीं एमडीयू के कुलपति राजबीर सिंह के भी कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी मिली है। एमडीयू प्रवक्ता ने बताया कि प्रशासनिक विभाग के लोगों का कोरोना टेस्ट शुक्रवार को कराया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार जिले में अब 1224 कोरोना के एक्टिव मरीज हैं। इसमें से 43 पीजीआईएमएस में भर्ती हैं और 1181 मरीज होम आइसोलेट हैं। अभी तक जिले के 3438 मरीज ठीक हो चुके हैं। संक्रमण का प्रतिशत जिले में 4.6 प्रतिशत चल रहा है, जबकि रिकवरी रेट 73.2 प्रतिशत है। विभाग अब तक एक लाख तीन हजार 34 सैंपल जांच करवा चुका है, इसमें से 97825 कोरोना निगेटिव मिले हैं। वहीं कोरोना के उपचार के दौरान जिले में दो और मौत हो गई है। इससे मृतकों का आंकउ़ा 49 पहुंच गया है। इसमें एक पेच परसराम की 75 साल की महिला व दूसरी मौत 80 साल के शीतल नगर के बुजुर्ग की है।
--
अमेरिका से आए युवक-युवती संक्रमित
मेडिकल कैंपस में अमेरिका में जॉब कर रहे युवक व युवती, आदर्श नगर में पीजीआईएमएस का डॉक्टर, पीजीआईएमएस कैंपस का डॉक्टर, पीजीआईएमएस डॉक्टर हॉस्टल का डॉक्टर, गांधी नगर में पीजीआईएमएस के सीटी एमआरआई का कर्मचारी, सेक्टर दो पीजीआईएमएस की नर्सिंग सिस्टर, किलोई में खानपुर मेडिकल कॉलेज का स्टाफ।
--
ये भी हैं संक्रमित
आईजी कार्यालय के तीन कर्मचारी, पुलिस लाइन का कर्मचारी, धनाना एसपी कार्यालय में तैनात रोहतक का स्टाफ। पाड़ा मोहल्ला का दुकानदार, सेक्टर एक में पालिका बाजार का दुकानदार, शिवम इन्क्लेव का बिजनेसमैन, पुराना हाउसिंग बोर्ड सेक्टर एक का कुक, एमडीयू का सुरक्षा कर्मी, गोपाल कॉलोनी का दुकानदार, जगदीश कॉलोनी में बुजुर्ग, बसंत विहार की छात्रा, मॉडल टाउन में सरकारी कर्मचारी, एमडीयू का स्टाफ, हरकी देवी कॉलोनी की टीचर, सेक्टर एक झज्जर का कर्मचारी व महिला कर्मचारी, माडौदी में छात्रा व गृहिणी, कमला नगर जवैलरी शॉप संचालक, एकता कॉलोनी की गृहिणी, निजी कर्मचारी, व्यक्ति, छोटा गोहाना अड्डा का सीए, चावला कॉलोनी का सेवानिवृत व गृहिणी, हुडा कांप्लेक्स की गृहिणी, आंबेडकर कॉलोनी का व्यक्ति, जिप एओसी कार्यालय की महिला, बलियाना का किसान, मदीना का किसान, घन्नी पुरा का निजी कर्मचारी, गोहाना अड्डा का सेवानिवृत, कलानौर की महिला बिजनेसमैन, तीन गृहिणी, छात्र- तीन छात्रा, जनता कॉलोनी की गृहिणी, बसंत विहार का कर्मचारी, बैंसी में बिजली बोर्ड का कर्मचारी, पेचपरसराम की बुजुर्ग, शीतल नगर का बुजुर्ग, बोहर का व्यक्ति, देव कॉलोनी का छात्र, सेक्टर दो की निजी महिला कर्मी, साईं दास कॉलोनी का बुजुर्ग, पीर जी मोहल्ला का छात्र, चिन्योट कॉलोनी की गृहिणी, बड़ा बाजार में एचडीएफसी की गृहिणी, मेडिकल चौक पर बिजली कर्मचारी, हरी नगर की छात्रा, ब्राह्मणवास में सेवानिवृत, सुभाष नगर व पटेल नगर की गृहिणी, मॉडल टाउन का दुकानदार, शिवाजी कॉलोनी का कर्मचारी, आर्दश नगर की महिला, एकता कॉलोनी की गृहिणी, पटेल नगर की छात्रा, राजेंद्रा नगर में सांपला का स्टाफ, एमडीयू कैंपस की महिला, भगत सिंह कॉलोनी का प्रापर्टी डीलर, माडौदी का बुजुर्ग, दो छात्र, दो कर्मचारी, किसान, सेक्टर चार में निजी अस्पताल का कर्मचारी, पुराना बस स्टैंड का मजदूर, जनता कॉलोनी का बुजुर्ग, झंग कॉलोनी में किलारोड का दुकानदार, बोहर में मस्तनाथ नगर का कर्मचारी व शिवाजी कॉलोनी थाना का स्टाफ, पाकसमा में निजी कर्मचारी, महाराज पड़ाव में मार्केटिंग का कर्मचारी, गांधी कैंप की गृहिणी, डीएलएफ कॉलोनी की गृहिणी, फ्रेंडस कॉलोनी में हरियाणा भवन का कर्मचारी, काठमंडी में गृहिणी।
----
खरावड़ में 131 के लिए सैंपल, सभी निगेटिव
खरावड़ युवाशक्ति संगठन की ओर से वीरवार को सांपला समुदाय स्वास्थ्य केंद्र में 131 लोगों का कोरोना टेस्ट कराया गया। इसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव मिली। खरावड़ युवा शक्ति के प्रधान व नेहरु युवा केंद्र के वालंटियर इतेंद्र ने बताया कि आज के समय में कोरोना गांव कि तरफ ज्यादा बढने लगा है। इसी के मद्देनजर गांव में सैंपल करवाया गया। सांपला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से डॉ. इंदू, गीता, नरेश, सरत एमपीएचडब्ल्यू, नीलम एमपीएचडब्ल्यू आदि का सहयोग रहा। इस मौके पर नितेश, पवन, विनोद, कृष्ण, राजवीर आदि मौजूद रहे।