फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएम बोले- किसके चीफ सेक्रेटरी, सोशल डिस्टेंसिंग के आदेश सिर्फ कागज पीटने वाली

विज्ञापन
रोहतक डिपो के शौचालय में हाथ साफ करने के लिए न साबुन हैं और न हैंडवॉश। - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
नीरज वर्मा
विज्ञापन

रोहतक। कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या पर अंकुश लगाने के लिए प्रदेश सरकार हरसंभव कदम उठा रही है। सरकारी महकमों में कोरोना संक्रमितों के मिलने पर चीफ सेक्रेटरी ने 17 बिंदुओं पर दिशा-निर्देश जारी किए हैं मगर किसी का भी पालन नहीं हो रहा। रोहतक रोडवेज डिपो में चीफ सेक्रेटरी के आदेशों की बेखौफ धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। पूछने पर डिपो महाप्रबंधक का बेतुका जवाब रहा। पहले बोले, किसके चीफ सेक्रेटरी? फिर कहा सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर चीफ सेक्रेटरी का कोई आदेश नहीं आया है। यह तो सिर्फ कागज पीटने की बात है और कुछ नहीं।
हरियाणा सरकार के चीफ सेक्रेटरी कोरोना को लेकर 18 मई व एक जुलाई के बाद फिर 15 सितंबर को कोरोना को लेकर गाइड लाइन जारी की है। पत्र में स्पष्ट उल्लेख है कि सरकारी दफ्तरों में तेजी से कोरोना के मरीज मिल रहे हैं, इसलिए सख्ती से दिशा-निर्देशों का पालन किया जाए। चीफ सेक्रेटरी के आदेशानुसार दफ्तर में बिना थर्मल स्कैनिंग और हाथ सैनिटाइज किए कोई प्रवेश नहीं करेगा। दफ्तरों में बैठे कर्मचारियों के बीच में सोशल डिस्टेंसिंग रहेगी। मगर हकीकत यह है कि रोहतक डिपो में चीफ सेक्रेटरी के 18 मई, एक जुलाई और 15 सितंबर को आए आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। दफ्तर में बिना जांच के कर्मचारी समूह के रूप में आवागमन कर रहे हैं। यही नहीं, फुटकर विक्रेता बिना रोकटोक के दफ्तर के अंदर सामान की बिक्री करने के लिए फेरी लगा रहे हैं। कोरोना को लेकर जितनी सरकार चिंतित है, उतने रोडवेज के अधिकारी नजर नहीं आते। यही वजह है कि सब कुछ पुराने ढर्रे पर चल रहा है।
विज्ञापन

कपड़े और सामान की बिक्री दफ्तरों में
फेरी लगाकर सामान बेचने वाले न सिर्फ बस स्टैंड बल्कि दफ्तरों में भी घूम-घूमकर बेच रहे हैं। अफसरों की ढिलाई की वजह से बिना रोकटोक दफ्तरों में फेरी वाले आकर सामान बेच रहे हैं।
थर्मल स्कैनिंग से कहीं भी जांच नहीं
चीफ सेक्रेटरी के आदेश हैं कि दफ्तर के प्रवेश द्वार पर ही आने वाले प्रत्येक कर्मी, अधिकारी और आमजन की थर्मल स्कैनिंग की जाएगी। यही नहीं, विभाग अपनी तरफ से हाथ साफ करने के लिए सैनिटाइजर भी देगा। मगर रोहतक डिपो में कहीं पर भी कोई व्यवस्था नजर नहीं आती।
शौचालय में न साबुन और न हैंडवॉश
रोडवेज मुख्यालय के अनुसार शौचालयों में यात्रियों के हाथ साफ करने के लिए साबुन अथवा हैंडवॉश की समुचित व्यवस्था करनी है। मगर हैरानी की बात है कि बस स्टैंड के शौचालयों में कुछ भी नजर नहीं आता है।
समूह में महाप्रबंधक कर रहे गुफ्तगू
चीफ सेक्रेटरी के स्पष्ट आदेश हैं कि कोई भी अधिकारी सीधे मीटिंग नहीं करेगा। मगर रोहतक डिपो के महाप्रबंधक समूह के रूप में आने वाले कर्मचारियों से न सिर्फ मुलाकात करके गुफ्तगू करते हैं बल्कि किसी को भी समूह के रूप में आने अथवा बैठने के बारे में टोकाटाकी तक नहीं करते।
विज्ञापन

डिपो महाप्रबंधक से बातचीत के अंश
रोहतक डिपो के महाप्रबंधक गुलाब सिंह से दोपहर 1:27 बजे फोन पर हुई बातचीत
रिपोर्टर : नमस्ते सर
महाप्रबंधक : नमस्कार
रिपोर्टर : सर, मंगलवार को चीफ सेक्रेटरी के आदेश आए थे, क्या वह रोडवेज में आए हैं।
महाप्रबंधक : किसके चीफ सेक्रेटरी के आदेश।
रिपोर्टर : हरियाणा के चीफ सेक्रेटरी के आदेश, जो सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर हैं।
महाप्रबंधक : वो, कोई ऐसी बात नहीं है। यह तो कागज पीटने वाली बात है।

रोहतक डिपो महाप्रबंधक से मिलने के लिए गेट पर खड़े लोग, जिनसे करीब पौन घंटे बाद मिले।- फोटो : RohtakCity

रोहतक डिपो कार्यालय परिसर में बिना थर्मल स्कैनिंग व सेनिटाइज किए खड़े लोग।- फोटो : RohtakCity

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें