फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

या गदा सिर्फ तेरे खातर बनवा कै लाया हूं, ईब ओलंपिक मै चलाइये इसनै : दीपेंद्र हुड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। एशियन खेलों में देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले बॉक्सिंग खिलाड़ी अमित पंघाल का शुक्रवार को रोहतक के कई स्थानों व उनके पैतृक गांव में सम्मान व स्वागत किया गया। गांव के ही एक निर्माणाधीन मंदिर में हुए स्वागत व सम्मान समारोह में रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने अमित को गदा भेंट करते हुए कहा, या गदा सिर्फ तेरे खात्तर बनवा कै लाया हूं, ईब ओलंपिक मै चलाइये इसनै।
अमित के पैतृक गांव में हुए उनके सम्मान व स्वागत समारोह में पक्ष-विपक्ष के बहुत से चेहरे नजर आए। इनमें रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा, भिवानी से सांसद धर्मबीर, प्रदेश के अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष रामअवतार वाल्मीकि, बलवंत मायना, कर्मवीर मायना, जयदीप धनखड़, बलराज कुंडू, दिनेश करौंथा के साथ संत समाज के बहुत से योगी मंच पर नजर आए। दीपेंद्र हुड्डा ने मंच पर अमित को एक पीतल की गदा भेंट की, साथ ही उन्होंने अमित से ओलंपिक में गोल्ड जीतकर लाने की उम्मीद जताई। उन्होंने मंच से कहा कि वे अपनी सांसद निधि के कोटे से पांच लाख रुपये देने की बात कही। इस दौरान मंच संचालक ने सरकार से अमित को एचसीएस लेवल की नौकरी देने की बात कही।
विज्ञापन


सरकार अमित के नाम से गांव में बॉक्सिंग हॉल बनाने की घोषणा
प्रदेश सरकार की ओर से गोल्ड मेडल विजेता अमित पंघाल के स्वागत व सम्मान समारोह में पहुंचे प्रदेश अनुसूचित जाती मोर्चा के अध्यक्ष राम अवतार वाल्मीकि पहुंचे थे। उन्होंने मंच से घोषणा की कि गांव में खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम तो है, लेकिन उस स्टेडियम के हालात बॉक्सिंग खिलाड़ियों के लिए अनुकूल नहीं हैं। उन्होंने सरकार की ओर से गांव के बॉक्सिंग खिलाड़ियों के लिए गांव के स्टेडियम में अमित के नाम से बाक्सिंग हाल बनाने की घोषणा की है।
विज्ञापन


सांसद धर्मबीर, दीपेंद्र हुड्डा निधि कोटे से गांव में बनवाएंगे लाइब्रेरी
अमित के स्वागत व सम्मान समारोह में मायना पहुंचे भिवानी से बीजेपी सांसद धर्मवीर ने रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा के साथ मिलकर गांव में युवाओं के लिए लाइब्रेरी बनवाने की बात कही है। धर्मवीर ने कहा कि गांव में युवाओं को खेल के साथ पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधाएं देने के लिए गांव में वे रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा के साथ मिलकर लाइब्रेरी बनवाएंगे। उन्होंने इस लाइब्रेरी के निर्माण में कुल 11 लाख के आसपास का खर्च आने की बात कही। उन्होंने कहा कि दोनों सांसद इस लाइब्रेरी का निर्माण कार्य अपने अपने सांसद निधि के कोटे से करवाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें