फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबर का असर, नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्वास्थ्य विभाग व फूड एंड सप्लाई विभाग ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक
राजीव गांधी स्टेडियम में चल रही में 63वीं नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खाद्य सामग्री की क्वालिटी पर अमर उजाला में प्रकाशित समाचार के बाद स्वास्थ्य विभाग व फूड एंड सप्लाई विभाग हरकत में आया। मंगलवार को लंच टाइम में विभाग की टीम ने स्टेडियम में पहुंचकर खाद्य सामग्री की जांच पड़ताल की। टीम के अधिकारियों ने आयोजकों को हिदायत दी कि खिलाड़ियों के खाने का खास ध्यान रखा जाए।

कई प्रदेशों ने पहले ही मना कर दिया था कॉमन मेस का खाना
63वीं नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के खाने के लिए कॉमन मेस की व्यवस्था की गई है। हालांकि 26 राज्यों से आई कई टीमों ने नेशनल प्रतियोगिता में अपनी मेस साथ लाने के लिए कहा था। पंजाब ने अपनी टीम की सेहत का ध्यान रखते हुए मेस साथ लेकर आई है, ताकि उनके खिलाड़ियों को टाइम पर पौष्टिक खाना मिल सके।
विज्ञापन


रात में ही बदलवा दीं आटे की बोरी
नोडल अधिकारी के जोगेंद्र हुड्डा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रात में ही एक्पायर डेट वाली आटे की दस बोरियां को बदलवा दिया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के साथ किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं कि जाएगी। उनकी सेहत का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। एक्सपायरी डेट की आटे की बोरियां कौन लेकर आया और किसने मंगवाई है उस पर जांच की जा रही है। खिलाड़ियों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा।

इन्होंने ने कॉमन मेस के लिए किया मना
हरियाणा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान आदि ने आयोजकों से पहले ही कॉमन मेस के लिए मना कर दिया था।

ये था मामला
जिले में आयोजित 63वीं नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 26 राज्यों से आए 1392 से ज्यादा खिलाड़ियों केस्वास्थ्य का कोई भी ध्यान नहीं दे रहा है। विभिन्न राज्य से आए खिलाड़ियों को एक्सपायरी डेट के आटे की रोटी खिलायी जा रही है। इस बात का खुलासा आटे की बोरी पर लिखी डेट से हुआ। नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में इस्तेमाल हो रहे इस तरह के खाद्य पदार्थों पर किसी भी अधिकारी ने गौर नहीं किया, गौर करने वाली बात यह है कि नेशनल स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में 100 से ज्यादा अधिकारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन


अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद टीम ने नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में इस्तेमाल हो रही खाद्य सामग्री का जांच पड़ताल की। आयोजकों टीम ने हिदायत दी कि खिलाड़ियों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ न किया जाए। प्रतिदिन ताजी हरी व पत्तेदार सब्जियों से ही खाना बनाया जाए, ताकि खिलाड़ियों का स्वास्थ्य पर कोई असर न पड़े।
- डॉ केएल मलिक, डिप्टी सीएमओ, रोहतक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें