फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिचालक से दुर्व्यवहार के कारण पांच सब इंस्पेक्टर सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। दो दिन पहले नागपुर-सरदूलगढ़ मार्ग पर रोडवेज बस की चेकिंग पर हुए विवाद मामले में रोडवेज विभाग ने बड़ी कार्यवाही की है। रोडवेज विभाग के निदेशक ने इस मामले में टिकट चेकिंग टीम के राम सिंह सहित पांच सब इंस्पेक्टरों को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विभाग की इस कार्यवाही से रोडवेज विभाग में हड़कंप की स्थिति है। इसी मामले में रोडवेज परिचालक को पहले ही 42 रुपये गबन के मामले में निलंबित किया जा चुका है। रोडवेज विभाग के अधिकारी इस मामले में खुलकर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं, लेकिन रोडवेज विभाग के निदेशक द्वारा इस संदर्भ में औपचारिक पत्र तक जारी कर दिया गया है।
रोडवेज विभाग ने जिन पांच टिकट इंस्पेक्टरों को निलंबित किया है। उनमें राम सिंह के अलावा, जयपाल, साहबराम, सुरेंद्र, सतबीर शामिल हैं। उस समय रोडवेज जीएम की ओर से ये कहा गया था कि चेकिंग के दौरान इंस्पेक्टरों ने वर्दी नहीं पहनी हुई थी। इसके साथ सभी पर एक हजार रुपये का जुर्माना भी किया गया था। रोडवेज बस कंडक्टर बृजमोहन के साथ हुए उनके विवाद का वीडियो एक यात्री ने बना लिया था। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद रोडवेज विभाग ने अब जांच के बाद टिकट चेकिंग टीम के सभी सब इंस्पेक्टरों को निलंबित करने का ऐलान कर दिया है। रोडवेज महाप्रबंधक आरएस पूनिया ने टिकटों की तुलना में परिचालक बृजमोहन के पास 42 रुपये अधिक होने के चलते उसे गबन के आरोप में निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये था मामला
रतिया इलाके से सरदूलगढ़ वाया हांसपुर होकर जाने वाली रोडवेज बस की गांव रताखेड़ा में चेकिंग के दौरान परिचालक और चेकिंग स्टाफ के बीच जमकर हंगामा हुआ। जिसके बाद बस के परिचालक बृजमोहन ने चेकिंग स्टाफ के सब इंस्पेक्टर राम सिंह पर मारपीट करने के आरोप लगाए थे। दोनों पक्षों की ओर से मामले की शिकायत पुलिस को कर दी गई है। दूसरी ओर टिकट सब इंस्पेक्टर राम सिंह ने आरोप लगाया था कि परिचालक बृजमोहन उर्फ खट्टा सिंह न तो वे बिल दे रहा था न ही तलाशी। जब उससे वे बिल मांगा तो उसने पुराना वे बिल दिखा दिया। इस पर हंगामा हो गया। आरोप है कि इस दौरान परिचालक बृजमोहन के पास 42 रुपये अधिक मिले। जिस पर उसे पर गबन का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी थी। वही इस मामले मे परिचालक बृजमोहन ने आरोप लगाया था कि चेकिंग टीम का सब इंस्पेक्टर राम सिंह नशे मे था और उसके बदसलूकी की गई हैं परिचालक ने बताया कि राम सिंह ने उसका पैसो से भरा बैग छीन लिया जिसमे 15 हजार की राशि थी और उसके साथ मारपीट भी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें