मोबाइल से भी हर चौक-चोराहे पर नजर रखेगी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। दिल्ली-चंडीगढ़ जैसे बड़े शहरों की तर्ज पर ट्विनसिटी में भी अब ट्रैफिक व क्राइम पर कंट्रोल रखने को एडवांस ट्रेकभनोलॉजी की मदद ली जा रही है। यमुनानगर-जगाधरी में चार जगहों पर पायलट प्रोजेक्ट पूरा होने पर जल्द अन्य 21 स्थानों पर भी हाईक्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे लगा दिए जाएंगे। इन सभी कैमरों की ट्रैफिक पार्क में लगी एलईडी स्क्रीन पर मॉनिटरिंग होगी। इसके अलावा संबंधित ट्रैफिक व थाना प्रभारियों के मोबाइल में इंस्टॉल किया सॉफ्टवेयर भी सीसीटीवी कैमरों के जरिए चप्पे-चप्पे की लाइव खबर देता रहेगा। इससे यातायात नियमों के उल्लंघन पर संबंधित वाहन चालकों को पोस्टल चालन भेजने में मदद मिलेगी वहीं, यातायात समेत आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण में भी ये सीसीटीवी कैमरे सहारा बनेंगे, चूंकि पुलिस के पास इनकी फुटेज एक प्रमाण के रूप में सुरक्षित रहेगी।
बता दें कि ट्विनसिटी में यातायात व्यवस्था में सुधार एवं आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतू शहरी यातायात निगरानी परियोजना के तहत बुड़िया चौक, सरणी चौक व कमानी चौक व भगत सिंह पार्क कुल चार स्थानों पर दस दिन पहले सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। यह पायलट प्रोजेक्ट सफल होने पर गुरुवार को ट्रैफिक पार्क में सभी कैमरों की मॉनिटरिंग हेतू लगी एलईडी स्क्रीन का एसपी राजेश कालिया ने शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने चारों कैमरों द्वारा रिकॉर्ड की जा रही लाइव फुटेज भी देखी। उन्होंने कहा कि यह हाईक्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे यातायात सहित आपराधिक गतिविधियों पर भी नियंत्रण रखने में मददगार साबित हो सकेंगे। कार्यक्रम में प्लाइवुड एसोसिएशन के प्रधान अजय मानिक टाला ने कहा कि शहर में सीसीटीवी कैमरे लगने से जहां यातायात में सुधार होगा वहीं, आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधियों को आसानी से काबू किया जा सकेगा। इस दौरान रामनिवास गर्ग, बलिंद्र नरवाल व घनश्याम आर्य ने भी विचार व्यक्त किए तथा ओम शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष सुशील आर्य ने मंच का सफल संचालन किया। मौके पर डीएसपी उषा, डीएसपी मदन लाल, यमुनानगर यातायात शाखा के निरीक्षक निर्मल सिंह, जगाधरी यातायात शाखा के निरीक्षक सुरेश कुमार, थाना शहर यमुनानगर के प्रबंधक निरीक्षक अजीत सिंह, प्लाइवुड, मेटल इकाईयों के संचालक एवं एसोसिएशन के पदाधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
यहां लगेंगे कैमरे
बुडिय़ा चौक, रक्षक विहार नाका (जगाधरी), खानचंद चौक (पुराना हमीदा), विष्णुनगर चुंगी (फर्कपुर), संतपुरा गुरुद्वारा, मेलासिंह चौक, किकानो क्रॉसिंग, ज्योति होटल टी-प्वाइंट, यमुनानगर सिटी थाना क्रॉसिंग, बस स्टैंड यमुनानगर, बाडीमाजरा पुल, शहीद भगत सिंह (फव्वारा)चौक, महावीर चौक (न्यू मार्केट), रेलवे फलाईऑवर स्टार्टिंग (गांधीनगर एंट्रेंस), खजूरी टर्न पर अपराधिक दृष्टिकोण से निगरानी रखने हेतू सीसीटीवी कैमरे लगेंगे।
ट्रैफिक कंट्रोल के लिए इन स्थानों पर लगेंगे कैमरे
शहीद भगत सिंह (फव्वारा) चौक, प्यारा चौक, मधु चौक, अग्रसेन चौक, जगाधरी बस स्टैंड चौक, आईटीआई चौक, विश्वकर्मा चौक (बाईपास), भाई कन्हैया साहिब चौक, पंचायत भवन चौक, मटका चौक पर ट्रैफिक कंट्रोल के लिए सीसीटीवी कैमरे लगेंगे।
कमीज के बटन का रंग भी बता देंगे कैमरे
ट्विनसिटी में फिलहाल सीसीटीवी कैमरे लगाने को 25 स्थान चिह्नत किए गए हैं। इसके बाद जरूरत अनुसार अन्य स्थानों पर भी कैमरे लगाए जाएंगे। इसकी मदद से यह कैमरे न केवल सड़क से गुजर रहे व्यक्ति के चेहरे व वाहन पर लगी प्लेट के नंबर की सही पहचान कर सकेंगे, बल्कि व्यक्ति की कमीज के बटन का रंग तक बता देंगे। सभी कैमरे लेटेस्ट एनवीआर विद बिहेवियर एनालेस्टिक्स, 4टीबी स्टोरेज कैपेसिटी (एक्सपेंडेबल अपटू 12टीबी), आईपी/नेटवर्क कैमर- 5 एमबी/चार एमबी, 4 व 6 एमएम जूम लेंस जैसी हाईटेक टेक्रॉलोजी से लैस होंगे।
नियम तोड़ने वालों पर भी रहेगी नजर
सीसीटीवी कैमरों से यातायात नियमों के उल्लंघन पर संबंधित वाहन चालकों को पोस्टल चालन भेजे जा सकेंगे। साथ ही आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण में भी ये सीसीटीवी कैमरे सहारा बनेंगे, चूंकि पुलिस के पास इनकी रिकॉर्डिड फुटेज प्रमाण के रूप में सुरक्षित रहेगी। जाम जैसी स्थिति में ट्रैफिक पार्क में एलईडी स्क्रीन पर मॉनिटरिंग कर रहे कर्मचारी व अपने मशेबाइल पर सॉफ्टवेयर से नजर रखे हुए एसएचओ तुरंत मौके पर पहुंचकर जाम पर नियंत्रण पा सकेंगे। इसके अलावा चौक-चोहरे पर यातायात नियमों की पालन कराने को पहरा दे रहे कर्मचारी सही कार्य कर रहे हैं या नहीं, इस पर भी नजर रखी जा सकेगी।
फोटो-8,9,10