फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधड़ से 150 खंभे गिरे, 15 गावों में ब्लैक आउट

विज्ञापन
विज्ञापन
अंधड़ से 150 खंभे गिरे, 15 गांवों में ब्लैक आउट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
बुधवार को आई अंधड़ और बारिश से जहां ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली संकट गहरा गया, वहीं निगम को चालीस लाख से ज्यादा की चपत भी लगी है। जिले में करीब 150 से अधिक बिजली के खंभे टूटने से 15 से ज्यादा गांवों में बुधवार रात को सप्लाई ठप रही और वीरवार को भी सुचारु नहीं हो सकी। बिजली बाधित होने के कारण अब यहां पेयजल संकट भी हो गया है। सर्वाधिक नुकसान धारूहेड़ा और कोसली डिवीजन में हुआ है। इन दोनों डिवीजन में पोल के साथ करीब 15 ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हो गए। अनुमान है कि निगम को करीब चालीस लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। पिछले साल भी अंधड़ में एक हजार से अधिक बिजली पोल टूट गए थे। वहीं इस बार भी बुधवार को 150 से अधिक पोल टूटने की अधिकारिक पुष्टि हो चुकी है। जबकि पोल टूटने की संख्या लगातार बढ़ रही है।
यहां पर ज्यादा नुकसान
कोसली डिवीजन में करीब 100 बिजली के पोल टूटने के साथ 10 ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त होने के साथ कई जगहों पर लाइन गिर गई। इसके साथ धारूहेड़ा के बावल सब डिवीजन में भी 50 से अधिक बिजली पोल एवं करीब पांच ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। आंधी के साथ कई स्थानों पर पेड़ गिरने से भी बिजली सप्लाई बाधित हुई है। जानकारों के अनुसार एक बिजली पोल पर एक करीब दो हजार रुपये का खर्च आता है। वहीं एक ट्रांसफार्मर पर भी औसतन एक लाख रुपये का खर्च आता है। निगम के अनुसार करीब चालीस लाख रूपये के नुकसान का आंकलन है।
विज्ञापन

कई पेड़ गिरे, तारों पर गिरे कंटेनर
खोल क्षेत्र में भी तेज आंधी और बारिश से बिजली पोल टूटने के साथ-साथ कई पेड़ भी उखड़ गए। गांव गोविंदीपुरी के पास कृभको के कंटेनर यार्ड से गांव को आने वाली रोड पर बिजली के तारों पर गिर गए। गनीमत यह रही कि कोई जान की हानि नहीं हुई, लेकिन कंटेनर लाइन पर गिरने से 6-7 बिजली के पोल गिर गए। इससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली पोल गिरने से गांव सूंदरोज फीडर पर पड़ने वाले 10-13 गांवों को अंधेरे में रात बितानी पड़ी। ग्रामीण राजीव यादव, मलखान सिंह, धर्मबीर सिंह, कृष्ण कुमार, बिजेंद्र, लक्ष्मण, हरिओम, मधुसूदन, राजेंद्र पंच आदि ने कहा कि क्षेत्र के अनेक गांवों में खारा पानी होने के कारण मीठे पानी की सप्लाई पर निर्भर रहते है। बिजली बाधित होने के कारण अब यहां पर बिजली के साथ पेयजल संकट भी खड़ा हो गया है। कुछ ऐसे ही सूचना खालेटा से भी है, यहां भी बिजली संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन


आंधी के चलते जिलेभर से करीब 150 बिजली पोल के साथ 15 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। धारूहेड़ा और कोसली डिवीजन में ज्यादा पोल गिरे हैं। प्राथमिकता के तौर पर लाइनों को खड़ा किया जा रहा है। जल्द ही व्यवस्था सुचारु कर दी जाएगी। - राजकुमार जाजौरिया, एसई, रेवाड़ी सर्कल, डीएचबीवीएन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें