फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए चलाईं गईं 82 बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती की तीन दिवसीय लिखित परीक्षा रविवार से शुरू हो गईं। अभ्यर्थियों के लिए रोहतक डिपो ने तड़के तीन बजे से 82 बसें चलाईं गईं। स्टैंड प्रबंधक ने बताया कि अभ्यर्थियों के लिए सोमवार व मंगलवार को भी ऐसी ही व्यवस्था बनाई गई है।
विज्ञापन

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा शुरू हो गई है। यह दो नवंबर तक चलेगी। इस परीक्षा के केंद्र पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, साहाबाद, कुरुक्षेत्र, नीलोखेड़ी, करनाल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नारनौल आदि में बने हैं। परीक्षा सुबह 10 से दोपहर साढ़े 12 बजे और दोपहर में तीन से शाम साढ़े चार बजे चली। अभ्यर्थियों को परीक्षा के जिलों तक पहुंचाने के लिए रोडवेज ने रविवार को 82 बसें संचालित कीं। स्टैंड प्रबंधक जयबीर हुड्डा ने बताया कि परीक्षार्थियों की सहूलियत के लिए स्टैंड पर दो बजे से कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई ताकि किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो। मध्यरात्रि में ट्रैफिक मैनेजर नवीन कुमार बस स्टैंड पर पहुंचे और उन्होंने बसों का संचालन कराया। इसके चलते सबसे पहले फरीदाबाद, चंड़ीगढ़, रेवाड़ी, नारनौल, फरीदाबाद, यमुनानगर, सिरसा के लिए बसें संचालित करवाई गई। दोपहर की पारी में परीक्षा देने के लिए जाने वाले अभ्यर्थी सुबह सात से बस स्टैंड आने शुरू हो गए, जिनके लिए भी बसें चलवाई। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों की एक जगह की पर्याप्त संख्या होने पर स्पेशल बस यानी नॉन स्टॉप 42 बसें चलाई गई, जबकि सामान्य 40 बसें चलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें