फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 80 बसें योग शिविर में भेजीं, यात्रियों ने झेली परेशानी

Sun, 22 Jun 2025 01:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
अरविंद
विज्ञापन
रोहतक। शनिवार को कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्यस्तरीय योग शिविर में रोडवेज बसें भेजने पर कई रूट प्रभावित रहे। यात्रियों को घंटों इंतजार के बाद भी लोकल रूटों पर जाने वाली बसों की सुविधा नहीं मिली। इस कारण लोगों को निजी बसों में खड़े होकर सफर करना पड़ा।
विज्ञापन

रोडवेज विभाग की ओर से राज्यस्तरीय योग शिविर के लिए रोहतक से कुरुक्षेत्र के 84 बसों को भेजा गया था। इससे लोकल और 12 अन्य रूटों पर बसों की कमी रही। रोहतक डिपो के पास कुल 183 बसें है। इसमें से रेवाड़ी, जींद, कोसली, सोनीपत, भिवानी, चरखी दादरी, नरेला, महम व हिसार रूट पर बसें नहीं चलीं।

प्रशासन को बार-बार नहीं भेजनी चाहिए बसें
यात्री नरेंद्र ने कहा कि रोडवेज विभाग को कार्यक्रम के लिए बसें नहीं भेजनी चाहिए। रोडवेज बेड़े में पहले की बसें कम हैं। ऐसे में बसें कार्यक्रम में जाती हैं तो रूट प्रभावित होते हैं।
विज्ञापन




रोडवेज पास धारक हुए परेशान राज्यस्तरीय योग शिविर में रोडवेज बसें भेजे जाने से रूटों पर असर पड़ा है। निजी बस संचालकों ने रोडवेज पास धारकों को बस में नहीं बैठाया। इस कारण बुजुर्ग और अन्य यात्रियों को दो से तीन घंटे बसों का इंतजार करना पड़ा।

यह बोले यात्री
सोनीपत जाना था, इसलिए बस अड्डे पर आया। यहां पता चला कि बसें राज्यस्तरीय योग शिविर में कुरुक्षेत्र भेजीं गई हैं। इस कारण रूटों पर बसें कम हैं। निजी बस भी एक घंटे बाद आई। अब इसमें भी बैठने की जगह नहीं है। अरविंद, सोनीपत।
-


सोनीपत से रोजाना एमडीयू में पढ़ने के लिए आता हूं। सुबह घर से बस अड्डे आया तो रोडवेज बस नहीं मिली। इस कारण निजी बस से रोहतक आ रहा था। रास्ते में निजी बस में रोडवेज का पास अमान्य कर परिचालक ने बस से उतार दिया। इसके बाद टैंपो से रोहतक पहुंचा।
समीर, सोनीपत।
-
पीजीआई में दवा लेने आया था। बस स्टैंड पर दादरी जाने वाली बस के लिए बूथ पर काफी देर से इंतजार कर रहा हूं। रोडवेज बसों की कमी के कारण निजी बस से बैठा तो परिचालक ने किराया। उसे पास दिखाया तो बस से उतार दिया।
राजवीर, चरखी दादरी।



डिपो की 84 बसें लोगों को कुरुक्षेत्र के योग शिविर में ले जाने के लिए लगाई गई हैं। इस कारण रूटों पर चलने वाली बसें कम रहीं। स्थानीय रूट अधिक प्रभावित रहे। डिपो से जरूरत के अनुसार बसें चलाकर यात्रियों को आवागमन के साधन मुहैया कराने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन

हंसराज, संस्थान प्रबंधक, रोडवेज।


-
यात्रियों की ओर से निजी बस से उतारने या रोडवेज पास अमान्य करने की शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर निजी बस चालकों पर कार्रवाई की जाएगी।
-मेजर गायत्री अहलावत, सचिव, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण।

अरविंद

अरविंद

अरविंद

अरविंद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें