वंश व जिया पहलवान अपने कोच विकास शर्मा के साथ। स्रोत: कोच
रोहतक। नागपुर (महाराष्ट्र) में 21 से 22 जून तक आयोजित की जा रही अंडर-15 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में रोहतक के प्रिंस व जिया ने पहला स्थान प्राप्त किया। अब यह खिलाड़ी 5 से 7 जुलाई तक बिश्केक (किर्गिस्तान) में होने वाली एशिया कुश्ती चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रिंस जिले के समर गोपालपुर और जिया गांव टिटोली की निवासी हैं। इससे पहले दोनों पहलवान स्कूल नेशनल में भी गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। यह दोनों पहलवान समर गोपालपुर गांव स्थित कुश्ती अकादमी में कोच विकास शर्मा के अभ्यास करते हैं।