फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस को एक सूत्र में जोड़ने का काम करेगा महिला शक्ति प्रोजेक्ट एप : ढिल्लो

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित एसएनजे दो
विज्ञापन

महिला शक्ति प्रोजेक्ट एप को लेकर बैठक करती महिला कार्यकर्ता

कांग्रेस को एक सूत्र में जोड़ने का काम करेगा महिला शक्ति प्रोजेक्ट एप : ढिल्लो

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष व रोहतक जोन की कोर्डिनेटर सेवा देवी ढिल्लो ने कहा कि महिला शक्ति प्रोजेक्ट लॉन्च होने से महिलाओं को और ज्यादा सशक्त बनाया जाएगा। इससे उनकी हर आवाज भी बुलंद हो सकेगी। यह बात सेवा देवी ने वीरवार को कांग्रेस भवन में महिला कार्यकर्ताओं के समक्ष कही।
विज्ञापन

सेवा देवी ढिल्लो ने बैठक में कहा कि इस एप के माध्यम से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से पार्टी कार्यकर्ता सीधा संवाद कर सकेंगे और जमीनी स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को जोड़ने के लिए यह महिला शक्ति प्रोजेक्ट काफी कामगार साबित होगा। कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए ही इस एप को लांच किया गया है। बैठक के दौरान महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव व रोहतक प्रभारी नीलम बाल्याण, महिला कांग्रेस की शहरी जिला अध्यक्ष रेणु डाबला, महिला कांग्रेस की शहरी ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश देवी, ग्रामीण कांग्रेस की अध्यक्ष निर्मला राठी, वार्ड प्रधान मोनिका सिंह, सुलोचना हुड्डा, शाहजहां बेगम, सरोज, दर्शना चौहान, राजबाला हुड्डा, कृष्णा गुप्ता इत्यादि मौजूद रही। महिला कांग्रेस की शहरी ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश देवी ने इस कड़ी में 7 जुलाई शनिवार को महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान एकता कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में इस शक्ति प्रोजेक्ट को लॉन्च करेगी। एप पर राहुल गांधी को यदि कोई सुझाव पसंद आया तो उसे राष्ट्रीय स्तर पर लागू भी किया जाएगा। शक्ति एप से जुड़ने के लिए मोबाइल नंबर 7996479964 जारी किया गया है। इस वाट्सएप नंबर पर किसी भी महिला कार्यकर्ता को अपना वोटर आईडी कार्ड नंबर डालना होगा। यह नंबर कांग्रेस मुख्यालय की सोशल मीडिया विंग अपने यहां दर्ज कर लेगी। राहुल गांधी जब भी कोई दिशा-निर्देश देंगे तो वह एक साथ सभी के पास पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें