रेलवे विभाग फाइल नंबर-दो
फोटो परिचय
बाद में भेजे जायेंगे
ट्रेनों की लेटलतीफी और इंजन में खराबी से यात्री हुए परेशान
- आए दिन ट्रेनें देरी से पहुंचती है रेलवे स्टेशन पर
- यात्रियों को करना पड़ा रहा परेशानी का सामना
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। आए दिन ट्रेनों की लेटलतीफी और ट्रेनों के इंजन में खराबी के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जहां नौकरीपेशा यात्री देरी से कार्यालय में पहुंच रहे है। वहीं आम यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में घंटों देरी हो रही है। अमर उजाला ने यात्रियों से बातचीत की तो उनका दर्द सामने आ गया।
-दैनिक रेल यात्री संघ के प्रवक्ता सतपाल सिंह ने कहा कि शायद ही ऐसा कोई दिन बीत रहा हो जो ट्रेन देरी से रेलवे स्टेशनों पर न पहुंच रही हो। शिकायत के बावजूद विभागीय अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे है।
- दैनिक यात्री पुष्पेंद्र के मुताबिक आए दिन इंजन में खराबी के कारण ट्रेन खड़ी रहती है। मगर विभागीय अधिकारी इंजन में आई खराबी को दूर करने को ठोस कदम नहीं उठा रहे है।
- दैनिक यात्री अजय ने कहा कि यदि जल्द ही रेलवे संबंधी उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। रेल मंत्री से भी शिकायत की जाएगी।
- यात्री महाबीर सिंह ने कहा कि अब वह शिकायत कर थक चुके हैं। मगर रेलवे विभाग सुनवाई नही कर रहा है। फिर से रेल मंत्री से शिकायत की जाएगी।
- यात्री सतीश लोहट ने कहा कि प्रतिदिन दिल्ली जाना पड़ता है। ट्रेनों के देरी से चलने के कारण हर बार अपने गंतव्य देरी से पहुंचता हूं। शिकायत पर सिर्फ आश्वासन मिलता है।
- यात्री सुनील ने कहा कि जब तक यात्री एकजुट नहीं होंगे, समस्याओं का समाधान नहीं किया जाएगा। रेलवे विभाग से फिर से एकजुट होकर शिकायत की जाएगी।
- सतबीर बल्हारा ने कहा कि दस से अधिक बार ट्रेन लेटलतीफी की शिकायत की जा चुकी है। मगर हर बार सिर्फ आश्वासन दिया जाता है। यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
----
वर्जन
यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाता है। कई बार मालगाड़ियों के आने या फिर अन्य कारणों से ट्रेन लेट हो जाती है - नितिन चोधरी, सीपीआरओ दिल्ली मंडल