18 से 24 जनवरी तक भरे जाएंगे पंचायत चुनाव के लिए नामांकन
: डीसी ने नियुक्त किए चुनाव अधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के लिए 18 से 24 जनवरी तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। इसके लिए चुनाव अधिकारी व सहायक चुनाव अधिकारियों की नियुक्त सोमवार को डीसी डॉ. यश गर्ग ने की।
एसडीएम अरविन्द मल्हाण व तहसीलदार गुलाब सिंह को पंचायत समिति के वार्ड-3 के लिए रिटर्निंग अधिकारी व सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। ये अधिकारी 18 से 24 जनवरी तक खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी रोहतक के कार्यालय में पंचायत समिति सदस्यों के नामांकन भरेंगे। इसी प्रकार ग्राम पंचायत भैयापुर के लिए राजेश कुमार गणित मास्टर व पीटीआई सुरेंद्र सिंह, ग्राम पंचायत करौन्था के लिए पीजीटी सतीश कुमार व एसएस मास्टर मनोज कुमार, ग्राम पंचायत मुंगाण के लिए एसएस मास्टर बलराज सिंह व अंग्रेजी अध्यापक मंजीत को रिटर्निंग अधिकारी व सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है। ग्राम पंचायत समचाना में प्राध्यापक दुष्यंत व डीपीई यशपाल, ग्राम पंचायत इस्माइला के लिए पीजीटी नंदकिशोर व पीजीटी सुरेश कुमार, ग्राम पंचायत गुढाण के लिए प्राध्यापक अशोक कुमार, एसएस मास्टर धर्मप्रकाश, ग्राम पंचायत मोखरा खांडाण छाजान के लिए पीजीटी जगदीश व पीजीटी विशाल को रिटर्निंग अधिकारी व सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त कर संबंधित गांव में नामांकन प्रक्रिया पूरी करेंगे। वाणिज्य प्राध्यापक दिलावर, मैथ प्राध्यापक दिनेश ग्रोवर, ड्राईंग टीचर श्रीओम, हिन्दी टीचर आनन्द, अंग्रेजी टीचर महावीर, जेबीटी ईश्वर सिंह, वीरेंद्र सिंह व सुरेंद्र कुमार को रिजर्व स्टाफ में तैनात किया गया है।