रेलवे अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी किया योग
जगाधरी वर्कशाप। रेलवे ग्राउंड व 9वीं वाहिनी रेलवे सुरक्षा विषेश बल व भंडार गृह उत्तर रेलवे में रेलवे अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा योग दिवस मनाया गया। रेलवे ग्राउंड में योग शिविर का शुभारंभ एसीएमएस डॉ. एसएम शर्मा, डिप्टी सीपीओ राजीव बजाज, डिप्टी सीएमईपी जीसी सिंह व डिप्टी सीईई पीएस मीणा ने दीप प्रज्वलित करके किया। योग शिविर में प्रशिक्षक रहे चीफ ओएस लाल सिंह, एसएसई राजीव कुमार व प्रदीप कुमार व उनकी टीम ने सभी को योग कराया। उधर, 9वीं वाहिनी रेलवे सुरक्षा विशेष बल में शिविर का शुभारंभ कमांडेंट संदीप कुमार रविवंशी द्वारा किया गया। इसी प्रकार भंडार गृह में आयुष विभाग से डॉ. शिव कुमार सैनी ने योगाभ्यास कराया। शिविर का शुभारंभ उप मुख्य सामग्री प्रबंधक श्वेतकेतु मिश्रा व वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी चंद्र शेखर ने किया। मौके पर एसीएमटी आरके मिहिर, एडब्लूएम एके मिश्रा यूआरएमयू व एनआरएमयू के सभी पदाधिकारी सहित सभी कर्मचारी मौजूद रहे।
फोटो- 23
डेंटल कॉलेज में भी मना योग दिवस
यमुनानगर। जगननाथ डीएवी डेंटल कॉलेज में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन व कॉलेज द्वारा संयुक्त रूप से योग दिवस मनाया गया। कॉलेज प्रांगण में मेडिकल एसोसिएशन के सदस्यों व कॉलेज स्टाफ व छात्र-छात्राओं ने योग क्रियाएं की। कॉलेज प्राचार्य डॉ. आईके पंडित व एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. डीके सोनी ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए योग का अति महत्व है। मौके पर डॉ. निफिया पंडित, डॉ. प्रवीन शर्मा, डॉ. ऋषिबाली, डॉ. विक्रम भारती, डॉ. सुनील सोनी, डॉ. लोकेश गर्ग, डॉ. एवीएस रवि व डॉ. आरके गुप्ता आदि मौजूद रहे।