फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: राज्यस्तरीय कार्यक्रम में भेजीं 68 बसें, यात्री रहे परेशान

Sat, 15 Nov 2025 02:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। बस स्टैंड से रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों को शुक्रवार को 30 मिनट से एक घंटे तक का इंतजार करना पड़ा। डिपो की 68 रोडवेज बसों को राज्यस्तरीय कार्यक्रम में लगाए जाने से यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

डिपो की 68 बसों को सोनीपत के राई राजीव गांधी एजुकेशन सिटी में राज्यस्तरीय कार्यक्रम में भेजा गया था। बसें सोनीपत में बढ़खालसा निवासी दादा कुशाल सिंह दहिया के 350वें बलिदान दिवस पर आमजन व कार्यकर्ताओं को लेकर पहुंची थीं।
विज्ञापन

इस कारण बस स्टैंड के गुरुग्राम, महम, हांसी, जींद, दादरी व सोनीपत आदि मार्गों पर बस कम होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
यात्री कशिश का कहना है कि लाखन माजरा मार्ग के लिए 25 मिनट से कोई बस नहीं है। रोहित का कहना है कि रिढाना के लिए आज लोकल बस भी नहीं मिल रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें