फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: घरों से कूड़ा उठाने वाले वाहनों को दिखाई हरी झंडी

Sat, 15 Nov 2025 02:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
23...डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण वाहनों को हरी झंडी दिखाते मेयर रामअवतार, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर
विज्ञापन
रोहतक। नगर निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पटरी पर लौटने की संभावना है। इसके लिए घरों से कूड़ा उठाने वाले वाहनों को शुक्रवार को मेयर रामअवतार वाल्मीकि व पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने हरी झंडी दिखाई। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 35 सफाई कर्मचारियों को सम्मान पत्र भी दिए।
विज्ञापन

मेयर ने कहा कि नगर निगम ने घर-घर से कूड़ा उठान का कार्य लगभग 85.90 करोड़ रुपये का ठेका अलाॅट किया। इसकी समयावधि पांच वर्ष की है। पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि डोर-टू-डोर कलेक्शन प्रणाली के संचालन से शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार होगा।
निगम आयुक्त डाॅ. आनंद कुमार शर्मा ने कहा कि नगर निगम की ओर से हर घर से कूड़ा उठाने का कार्य सुनिश्चित किया जाएगा। नई इंडस्ट्रियल एरिया हिसार रोड वार्ड एक गद्दी खेड़ी रोड़ के पास कार्यक्रम हुआ। इसमें मनोनीत सदस्य अशोक कुमार वर्मा, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि नरेश कुमार, शंकर गर्ग व विशेष स्वच्छता अधिकारी प्रदीप कौशिक एवं संयुक्त आयुक्त मनजीत सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें