फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ररर

विज्ञापन
विज्ञापन
पति ने फोन पर बात करने से रोका तो बिना बताए घर छोड़ा
विज्ञापन

सिरसा। क्षेत्र के गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को किसी दूसरे व्यक्ति से फोन पर बात करने से रोका तो महिला रात को बिना बताए ही घर छोड़ कर चली गई। सुबह उसने आसपास पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव निवासी युवक ने बताया कि करीब चार माह पूर्व उसकी शादी पंजाब के एक गांव निवासी महिला से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद उसे पता चला कि उसकी पत्नी उसके भाई का फोन लेकर किसी अन्य व्यक्ति से बात करती है। उसने कई बार उसे टोका, लेकिन वह नहीं मानी। दो दिन पूर्व उसने भाई का मोबाइल लेकर उस व्यक्ति का नंबर डिलीट कर दिया। दोनों में इस बात को लेकर अनबन भी हुई। उसी दिन रात को उसकी पत्नी अचानक घर से लापता हो गई। रविवार सांय उसने पुलिस को मामले की जानकारी दी है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी रामनिवास ने बताया कि महिला के घर से रात्रि को गायब होने की शिकायत आई है। पति द्वारा बार-बार फोन पर बात करने पर टोकने की बात से महिला आहत थी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें