फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत प्रतिनिधियों को रास नहीं आयी सरकार की पाठशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत प्रतिनिधि को रास नहीं आयी सरकार की पाठशाला, किया किनारा
विज्ञापन

- सरकार ने पहली बार सरपंचों के लिए शुरू किया था सर्टिफिकेट कोर्स

- दो माह बाद भी शुरू नहीं हो सका दूसरा बैच, अभी तक एक भी रजिस्ट्रेशन नहीं
- खानपुर यूनिवर्सिटी में पहले बैच के लिए भी आवेदन नहीं हो सके पूरे

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया तीन माह का सर्टिफिकेट कोर्स पंचायत प्रतिनिधियों को रास नहीं आया। पंचायत प्रतिनिधियों का पहला बैच पूरा होने के दो माह बाद भी दूसरे बैच के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं हुए। ऐसे में सरकार की यह योजना पहले ही साल में धराशायी होती नजर आ रही है।
विज्ञापन

दरअसल, पंचायत प्रतिनिधियों के लिए सरकार ने तीन माह का सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया था। इस कोर्स के अंतर्गत पंचायत प्रतिनिधियों को गांव के विकास कार्यों से लेकर अधिकारियों से तालमेल समेत कई अन्य पाठ पढ़ाए जाने थे। एमडीयू में पहला बैच खत्म हुए करीब दो माह बीत चुके हैं। इसमें 50 पंचायत प्रतिनिधियों को यह कोर्स कराया गया। योजना थी कि हर बैच में 50-50 प्रतिनिधियों को यह कोर्स कराया जाए, लेकिन इतना समय बीतने के बाद भी दूसरे बैच के लिए अभी तक एक भी पंचायत प्रतिनिधि ने रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। एमडीयू और कुरुक्षेत्र में एक-एक बैच खत्म हो चुका है, जबकि फिलहाल में हिसार यूनिवर्सिटी में पहला बैच चल रहा है। हालात यह है कि खानपुर यूनिवर्सिटी में दूसरा बैच तो दूर अभी तक पहले बैच के लिए भी रजिस्ट्रेशन पूरे नहीं हो सके। सरकार से लेकर आला अधिकारी भी बांट जोह रहे हैं कि पंचायत प्रतिनिधि रजिस्ट्रेशन कराएं और दूसरा बैच शुरू हो सके। अब देखना यह है कि एमडीयू समेत अन्य स्थानों पर दूसरा बैच शुरू होता है या फिर यह योजना पूरी तरह से धराशायी होगी।
विज्ञापन


वर्जन
पहला बैच काफी समय पहले पूरा हो चुका है। दूसरे बैच के लिए अभी तक कोई आवेदन नहीं आया है। आवेदन मिलने पर दूसरा बैच शुरू कर दिया जाएगा।
- प्रो. सेवा सिंह दहिया, विभागाध्यक्ष लोक प्रशासन विभाग एमडीयू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें