जागरूकता से ही होगा बचाव : डॉ. प्रदीप खन्ना
- बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय में एड्स दिवस पर व्याख्यान
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
विश्व कई ऐसी बीमारियों से जूझ रहा है, जहां मात्र जागरूकता ही एकमात्र इलाज है। कुछ छोटी-छोटी बातों का जीवन में पालन करके व्यक्ति अनेक बीमारियों से छुटकारा पा सकता है। यह बात पीजीआईएमएस के सोशल एवं परीवेंटिव मेडिसन विभाग प्रमुख डॉ. प्रदीप खन्ना ने बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय में विश्व एड्स दिवस पर आयोजित व्याख्यान में कही।
मस्तनाथ फिजियोथैरेपी सोसायटी द्वारा आयोजित व्याख्यान में उन्होंने कहा कि एड्स शरीर की प्रतिरोधी क्षमता पर बुरा प्रभाव डालकर उसे समाप्त कर देता है और फिर साधारण से साधारण रोग भी व्यक्ति को मृत्यु के द्वार तक ले जा सकता है। एड्स के लक्षणों, कारणों और बचाव के उपायों को आमजन तक पहुंचाना आवश्यक है।
प्रति कुलपति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञा डॉ. अंजू आहूजा ने मुख्यातिथि का धन्यवाद किया तथा उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। डॉ. अंजू आहूजा ने कहा कि युवा वर्ग के पास सबसे बड़ी शक्ति है कि वह समाज में जागरुकता के वाहक बनकर प्रत्येक जन तक यह संदेश दें। मंच संचालन प्रो. अशोक कुमार ने किया। इस मौके पर डॉ. भारत भूषण, डॉ. लीना, डॉ. तरुणा, डॉ. कमलेश, डॉ. रामफूल शर्मा, डॉ. अमन, डॉ. तरुण, डॉ. चारू शर्मा, डॉ. सोनिया सरोहा, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. ज्योति, डॉ. संजिता, डॉ. पीयूषा, डॉ. रमणीक, डॉ. पीसी जुनेजा और डॉ. मनमोहन शर्मा आदि मौजूद रहे।