डेंटल कॉलेजों की परीक्षा आज से, रोल नंबर स्लिप नहीं मिलने से छात्रों में नाराजगी
रोहतक। पीजीआईएमस के तहत आने वाले नौ डेंटल कालेज की परीक्षा शनिवार से शुरू हो रही है। परीक्षा नियंत्रक विभाग की ओर से परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। यह बात और है कि परीक्षा में एक भी दिन शेष नहीं बचा है और परीक्षार्थियों को रोल नंबर तक नहीं मिला है। इस वजह से बीडीएस छात्राें में काफी रोष है।
छात्रों का कहना है कि परीक्षा की तैयारी के रिवीजन के समय में रोल नंबर की स्लिप के लिए कॉलेज की कतार में खड़ा होना पड़ रहा है। नो ड्यूृज में कॉलेज प्रशासन अड़चन पैदा कर दी तो स्थिति और गंभीर हो जाएगी। पीजीआईएमएस के परीक्षा नियंत्रक डा. संजय कुमार ने बताया कि हर कॉलेज में रोल नंबर पहुंच गए हैं। कुछ कॉलेज वाले शाम को रोल नंबर लेकर गए हैं। हमने सभी को सुबह ही काल करके बता दिया था लेकिन, पीडीएम कॉलेज के रोल नंबर शाम को पांच बजे लेकर गए हैैं। सुबह छात्रों को दे दिए जाएंगे। निजी कालेज के ऑफिस सुपरिटेंडेंट और पीजीआईएमएस के परीक्षा नियंत्रक मामले में एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।