फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी मछलियों के शिकार पर सीएम का उड़न दस्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम ने पुलिस और गुप्तचर विभाग के साथ सोमवार रात से मंगलवार तक जिले में कई जगहों पर कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने सीआईडी के साथ मिलकर अवैध रूप से शराब और अन्य नशे बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। इसके अलावा आरओ प्लांट में पानी के सैंपल लिए गए। वहीं बिना रजिस्ट्रेशन या बाहर के रजिस्ट्रेशन पर शहर में दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की गई। सीएम फ्लाइंग की कार्रवाई से जिले में अवैध रूप से व्यापार करने वालों में अफरा-तफरी मच गई। सीएम फ्लाइंग ने अवैध रूप से ले जाई जा रही 20 पेटी शराब से भरी कार बावल रोड स्थित चांदपुर की ढाणी के पास से पकड़ी। सीएम फ्लाइंग इंस्पेक्टर सूरजभान को सुबह अवैध रूप से कार तस्करी होने की सूचना लिी थी। मुखबिर की बताई जगह पर टीम ने संदिग्ध कार को रोककर चेक किया। पुलिस ने कार और शराब जब्त करने के साथ ही रावली हॉट निवासी अशोक उर्फ आशू के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। वहीं, शुद्ध पानी के नाम पर लोगों के साथ ठगी करने की शिकायत पर सीएम फ्लाइंग और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गोकलगढ़ में एक वाटर सप्लायर के यहां भी छापेमारी कर सैंपल लिए। गुप्तचर विभाग को सूचना मिली थी कि गांव गोकलगढ़ स्थित गंगा वाटर सप्लायर संचालक लोगों को शुद्ध पानी के नाम पर साधारण पानी की सप्लाई दे रहा है। कई शिकायत मिलने के बाद सीएम फ्लाइंग, गुप्तचर विभाग ने स्वास्थ्य विभाग को सूचित किया। स्वास्थ्य विभाग की एक टीम ने वाटर प्लांट पर सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे।

बगैर परमिट और ओवरलोडिड 14 वाहन जब्त
बगैर परमिट और ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई करते हुए मंगलवार को सीएम फ्लाइंग टीम ने अलग-अलग स्थानों पर 14 वाहनों को जब्त किया है। सीएम फ्लाइंग और सीआईडी इंचार्ज को लगातार सूचना मिल रही थी कि जिले में बगैर परमिट और ओवरलोड वाहन बेधड़क चल रहे हैं। टीम ने आरटीए टीम को साथ लेकर दिल्ली-जयपुर हाईवे व मॉडल टाउन एरिया में कार्रवाई करते हुए एक निजी बस, पांच ट्रैक्टर और आठ ओवरलोड डंपर जब्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नकली पनीर और खोए से भरी पिकअप पकड़ी
शहर के कुतुबपुर स्थित सैनी मोहल्ले में मंगलवार रात सीएम फ्लाइंग ने मेवात से आई नकली पनीर और खोए से भरी पिकअप जब्त की है। जानकारी अनुसार सीएम फ्लाइंग को सूचना मिली कि कुतुबपुर स्थित सैनी मोहल्ला में एक हलवाई के यहां गाड़ी में भरकर नकली सामान आ रहा है। सीएम फ्लाइंग ने रामपुरा पुलिस के साथ मिलकर पिकअप पकड़कर जांच की तो उसमें नकली खोया और पनीर मिला। मौके पर ही खाद्य सुरक्षा अधिकारी एनडी शर्मा को बुलाकर सैंपलिंग कराई गई। साथ ही पुलिस ने पिकअप जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी। देर रात तक कार्रवाई चलती रही।

सूचना के आधार पर नकली पनीर और खोए से भरी पिकअप जब्त की। हलवाई के यहां पर मेवात से इसके आने की सूचना मिली थी। इसके आधार पर कार्रवाई की गई।
- सूरजभान, सीआईडी इंचार्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें