फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के साथ 6 युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापा मारकर 6 युवकों को अवैध रूप से रखी शराब समेत गिरफ्तार किया है। इनके पास से कुल 49 बोतल व 52 पव्वे शराब बरामद हुई है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

प्रभारी थाना महम निरीक्षक प्रहलाद सिंह ने बताया कि मुख्य सिपाही राजेश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गश्त के दौरान सीसरखास शमशान घाट के पास से युवक को शक के आधार पर काबू किया। इसकी पहचान सीसरखास निवासी कुलदीप के रूप में हुई। इसके पास से 10 बोतल शराब बरामद हुई।
प्रभारी थाना कलानौर निरीक्षक रमेश सिंह ने बताया कि मुख्य सिपाही रविंद्र के नेतृत्व में डोभ के पास माडौदी जाटाना के कुलदीप को काबू किया गया। इसके पास से 10 बोतल शराब बरामद हुई।
विज्ञापन

मुख्य सिपाही श्रद्धानंद के नेतृत्व में पुलिस चौकी काहनौर की टीम ने गरनावठी शराब ठेके के पास से एक को युवक को 44 पव्वे शराब के साथ पकड़ा। प्रभारी थाना सांपला निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्य सिपाही गुणपाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने झज्जर फ्लाईओवर के पास पैदल आ रहे उत्तराखंड पिथोर के अर्जुन को 8 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया।
प्रभारी थाना शहर निरीक्षक राकेश सैनी ने बताया कि एसआई अश्वनी की टीम ने उत्तर प्रदेश बहराइच हाल पूर्व मेयर वाली गली निवासी जयशंकर 4 बोतल, 12 अध्धे, 8 पव्वे समेत गिरफ्तार किया है।
प्रभारी थाना शिवाजी कॉलोनी निरीक्षक शमशेर सिंह ने बताया कि मुख्य सिपाही संजीत के नेतृत्व में पुलिस ने शिव नगर रेलवे लाइन दीवार के पास से शिवनगर निवासी निशु को 11 बोतल शराब के साथ काबू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें