फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से 57 वर्षीय महिला की मौत, आठ साल की छात्रा सहित 54 संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में रविवार को कोरोना के 54 नए मिले हैं। वहीं, उपचार के दौरान पाड़ा मोहल्ला की 57 वर्षीय महिला मरीज की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने आठ साल की छात्रा सहित आठ विद्यार्थियों, एक डॉक्टर, तीन महिला शिक्षक के संक्रमित होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि जिले में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 13170 हो गई है। इसमें से 528 मरीज सक्रिय हैं। इसमें से 22 मरीज अस्पताल में उपचाराधीन हैं और 506 मरीज घर पर एकांतवास में उपचाराधीन हैं। अधिकारी ने बताया कि अभी तक जिले में 12476 कोरोना के मरीज ठीक भी हो चुके हैं। रविवार को विभाग ने 1438 सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। जबकि शनिवार को भेजे गए सैंपलों में 846 की जांच रिपोर्ट आने का इंतजार है। गौरतलब है कि जिले में अब तक 4.11 प्रतिशत के हिसाब से संक्रमण फैल रहा है, जबकि रिकवरी रेट 94.73 प्रतिशत हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें