फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा निर्माण पर जोर देगा आर्य समाज : स्वामी आर्यवेश

विज्ञापन
Arya Samaj will emphasize on youth building: Swami Aryvesh - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान स्वामी आर्यवेश का कहना है कि आर्य समाज युवाओं के निर्माण पर जोर देगा। इसके लिए 12 जून को रोहतक में आर्य युवा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। वे रविवार को टिटौली गांव में सार्वदेशिक आर्य युवक परिषद् की कोर ग्रुप की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को युवा निर्माण अभियान को पूरी ताकत से आगे बढ़ाने का संकल्प करवाया। उन्होंने कहा कि आज युवाओं के निर्माण की योजना न तो किसी सरकार के पास है न किसी धार्मिक संगठन के पास है। इसलिए आर्य समाज वर्तमान समय में अपने पथ से भटके युवाओं को सही रास्ता दिखाएगा। ताकि उनमें राष्ट्रभक्ति व संस्कृति भक्ति की भावना पैदा की जा सके। वहीं, परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री बिरजानंद एडवोकेट ने कहा की नौजवान ही किसी देश की नींव होते हैं। नींव जितनी मजबूत होती है उस पर इमारत भी उतनी ही बुलंद होती है। इसलिए युवाओं को बुराइयों से बचाना ही समाज की जिम्मेदारी है। वहीं, संगठन के प्रदेशाध्यक्ष स्वामी आदित्यवेश ने बताया कि मई, जून व जुलाई माह में शिविरों के माध्यम से युवाओं को आर्य समाज से जोड़ा जायेगा। गांव गांव में युवाओं के पांच-पांच दिन के शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से युवाओं को प्राचीन वैदिक संस्कृति से राष्ट्रभक्ति से व नैतिक शिक्षा से ओतप्रोत किया जाएगा। वहीं, बेटी बचाओ अभियान की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम आर्या ने कहा कि आजकल समाज में डिप्रेशन की समस्या ने लोगों को घेर रखा है। उन्हें योग व आध्यात्मिक प्रशिक्षण देकर डिप्रेशन से बचाया जा सकता है। शिविरों में अबकी बार इस बार पर ओर ज्यादा बल दिया जायेगा। इस बैठक में वरिष्ठ संयासी स्वामी चंद्रवेश, स्वामी ब्रह्मानंद, प्रिंसिपल आजाद सिंह बांगड़, पूर्व अध्यक्ष रामनिवास, कार्यकारी प्रधान सज्जन राठी, ऋषिराज शास्त्री, कोषाध्यक्ष हरपाल आर्य, प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुमार, अशोक आर्य, अजीतपाल, दलबीर आर्य, डॉ. विवेकानंद, जयवीर आर्य, डॉ. राजेश, शशि आर्या, रिंकू आर्या, रीमा आर्या, इंदु, एकता, पूजा, पूनम आर्य, मीनू आर्या ने भी अपने विचार रखे।
1 से 5 जून तक टिटौली में लगेगा शिक्षक प्रशिक्षण शिविर
बेटी बचाओ अभियान की राष्ट्रीय संयोजक प्रवेश आर्या ने बताया कि पूरे प्रदेश में युवा निर्माण के लिए 100 शिविर लगाए जाएंगे। इसके लिए 1 से 5 जून तक टिटौली में शिक्षक प्रशिक्षण शिविर, 6 जून से 12 जून तक राष्ट्रीय कन्या चरित्र निर्माण शिविर लगेगा। युवाओं का प्रांतीय शिविर 13 से 18 जून तक टिटौली में ही आयोजित होगा। इसमें 500 युवा भाग लेंगे। बाकी शिविर स्थानीय स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। युवाओं को वैदिक संस्कृति से जोड़ने के लिए सत्यार्थ प्रकाश प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 13 अप्रैल नव वर्ष से 13 मार्च 2022 स्वामी इंद्रवेश जन्मदिवस तक 25 हजार नवयुवकों को परिषद की सदस्यता दिलवाई जाएगी और 500 इकाइयों का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें