सांघी स्थित डॉ. स्वरूप सिंह राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में बुधवार को एक
कार्यक्रम हुआ। इसमें रक्तदानी माता-पिता के 55 बच्चों और छह स्टाफ
सदस्यों को रक्तदान अंकुरण सम्मान से सम्मानित किया गया।
प्राउड टू बी ए
ब्लड डोनर अभियान एवं परमार्थ स्वयं सेवी संगठन की ओर से यह सम्मान ग्रामीण
अंचल में रक्तदान के प्रति जागरूकता के लिए प्रदान किया गया।
इसमें
मुख्यातिथि वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. मधुकांत ने कहा कि संस्कारित बच्चे किसी
भी देश का भविष्य होते हैं। विशिष्ठ अतिथि पंडित नेकीराम शर्मा महाविद्यालय
के प्राचार्य डॉ. वेद प्रकाश श्योराण रहे।
अभियान संयोजक मंजुल पालीवाल ने
बताया कि विभा, नताशा, पूजा, दिलासा, साक्षी, मुस्कान, सुषमा, दीपांशी,
मीनू, तन्नू, मंजू सहित 33 छात्राओं और सागर, आशीष, प्रवीण, सचिन, अतुल,
सूरज सहित 22 छात्रों को मेडल प्रदान किए गए। इस मौके पर सांघी के 63 बार
के रक्तदानी तस्वीर हुड्डा और 28 बार के रक्तदानी राजेश हुड्डा को विशेष
सम्मान प्रदान किया गया।