फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 55 सफाईकर्मियों को मिला कौशल परीक्षण प्रशिक्षण

विज्ञापन
02सीटीके23..पीजीआई में सफाई कर्मी कौशल परीक्षण प्रशिक्षण प्रमाणपत्र दिखाते कर्मचारी व मौजूद अ​ध
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में 55 सफाई कर्मचारियों के लिए 6 दिवसीय कौशल परीक्षण सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सोमवार को कोर्स के अंतिम दिन 55 प्रतियोगियों को सर्टिफिकेट वितरित किए गए।
पीजीआई के डायरेक्टर डॉ. सुरेश सिंघल ने कहा कि असल में सफाईकर्मियों की बजाय इन्हें समाज में स्वच्छता दूत के नाम से पहचान मिलनी चाहिए। उन्हें पूरी उम्मीद है कि इस कोर्स के दौरान सभी कर्मचारियों ने काफी कुछ नया सीखा होगा। अपने अनुभव से अब यह अपने साथियों को भी यह नई चीजें बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल प्रबंधन संस्थान के व्याख्याता विकास देशवाल ने बताया कि कोर्स के दौरान सभी कर्मचारियों को डस्टिंग करना, हाइजीन मेंटेन करना साफ-सफाई रखने के साथ-साथ मरीज व सहकर्मियों से अच्छा व्यवहार कैसे करना है सिखाया गया। इस मौके पर डॉ. महेश महला, डीएमएस और अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें