संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय में स्नातक स्तर के विभिन्न पाठ्यक्रमों कॉमर्स, आर्ट्स, बीसीए, बीएससी, फिजिकल साइंस में दाखिला लेने की इच्छुक छात्राओं के लिए स्कॉलरशिप टेस्ट का आयोजन हुआ। इसमें 50 छात्राओं ने भाग लिया।
प्रधान श्रीनिवास गुप्ता व उप प्रधान प्रेम बंसल ने स्कॉलरशिप टेस्ट में भाग लेने वाली छात्राओं को प्रोत्साहित किया। प्राचार्य डाॅ. राजवंती शर्मा ने बताया कि 12वीं कक्षा में विभिन्न विद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्रोत्साहन दिया जाएगा। 25 मई को सम्मान समारोह में प्रथम स्थान पाने वाली छात्राओं व विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया जाएगा।
सम्मान समारोह में स्कॉलरशिप टेस्ट में भाग लेने वाली सभी छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 19 मई से महाविद्यालयों में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस दिन से विद्यार्थियों को पोर्टल पर आवेदन करना होगा। दाखिला प्रक्रिया 3 चरणों में होगी।
उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में आर्ट्स में 160, कॉमर्स में 160, बीएससी फिजिकल साइंस में 60 और बीसीए में 180 सीटें उपलब्ध हैं। जो छात्राएं महाविद्यालय में आकर आवेदन करती हैं, उनके आवेदन पत्र की प्रक्रिया महाविद्यालय की तरफ से नि:शुल्क की जाएगी।
स्कॉलरशिप टेस्ट संपन्न कराने में परीक्षा अधीक्षक डाॅ. शालू शर्मा, उपाधीक्षक डाॅ. नेहा नैन, सुजाता वर्मा, डाॅ. कुसुम, डाॅ. मंजीत, प्रवेश दहिया व कविता की अहम भूमिका रही।