फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बाइक सवार 5 बदमाशों ने युवकों से लूटे दो लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
हतक। सदर थाना क्षेत्र के नासिरपुर बाईपास के नजदीक बाइक सवार 5 बदमाशों ने दो युवकों से दो लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बाइक सवार बदमाशों ने दोनों युवकों को पीटकर घायल कर दिया। घटना मंगलवार शाम को हुई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हिसार के बादशाहपुर निवासी अक्षय ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार को रोहतक स्थित नेहरू कॉलोनी में रहने वाले चाचा सतीश के पास आया था। वहां पर उनके रिश्तेदार जोनी का फोन आया कि टिटौली निवासी अजीत को उन्होंने 11:50 लाख रुपये दे रखे हैं और उससे दो लाख रुपये लेकर आने हैं। वह अपने चचेरे भाई अनुज को साथ लेकर टिटौली अजीत के पास पहुंचे।
वहां पर पहले से ही उनके गांव (टिटौली) का प्रमोद भी बैठा था। अजीत ने प्रमोद से दो लाख रुपये दिलाए। वहां से रुपये लेकर वे चचेरे भाई अनुज के घर पहुंच गए। करीब दो घंटे बाद शाम करीब 7 बजे वहां से रोहतक के लिए चले थे। जब वह दोनों बाइक से नासिरपुर बाईपास के पास पहुंचे तो पीछे से दो बाइकों पर 5 नकाबपोश बदमाश आए। उन्होंने बाइक को रोका और चाबी छीनकर झाड़ियों में फेंक दी। इसके बाद रुपये लूटने लगे तो विरोध किया और बाइक छोड़कर भागने लगे। बदमाशों ने डंडों से दोनों को पीटकर घायल कर दिया और रुपये लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

शिकायत के आधार पर युवकों के साथ दो लाख रुपये की लूट का केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- रविंद्र कुमार, थाना प्रभारी सदर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें