इंपाउंड की गई बुलेट के साथ जीटी रोड चौकी प्रभारी संदीप व अन्य पुलिसकर्मी।
- फोटो : Sonipat
शहर में पटाखे छोड़ रहे बुलेट का जीटी रोड चौकी पुलिस ने 44 हजार रुपये का चालान काटकर जब्त कर दिया। चौकी पुलिस ने जीटी रोड पर गन्नौर फ्लाईओवर के नीचे वाहन चेकिग अभियान चलाया जा रहा था। हालांकि इस दौरान बुलेट चालक द्वारा पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी भी गई।
जीटी रोड चौकी पुलिस शनिवार को गन्नौर फ्लाईओवर के नीचे वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक युवक बुलेट के पटाखे छोड़ रहा था। पुलिस ने बुलेट चालक को रुकवाकर उससे दस्तावेज मांगे, लेकिन वह एक भी कागजात नहीं दिखा पाया। जिस पर पुलिस ने युवक का 44 हजार रुपये का चालान काटकर बुलेट को जब्त कर लिया। चौकी प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि जीटी रोड पर वाहनों की चैकिंग की जा रही थी। इस दौरान गांधी नगर का रहने वाला अनिल बिना हैलमेट के अपने दोस्त के साथ बुलेट पर आया। पुलिस टीम ने उसे रोककर बुलेट के दस्तावेज मांगे तो वह एक भी कागजात नहीं दिखा पाया। जिसके बाद उसका चालान काटकर बुलेट को जब्त कर दिया गया है।