फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: वार्ड 14 में 4.34 करोड़ से होगा सड़क व पार्कों का सुधार कार्य

विज्ञापन
22 झंग कॉलोनी में सड़क निर्माण का नारियल फोड़कर शुभारंभ करतीं वार्ड पार्षद कंचन खुराना व अन्य।
विज्ञापन
रोहतक। नगर निगम के वार्ड नंबर 14 में 4.34 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की शुरुआत हुई। निगम पार्षद कंचन खुराना व बुजुर्ग महिला सरस्वती देवी रोहिल्ला ने नारियल फोड़कर झंग काॅलोनी में नर्सरी पार्क के साथ वाली सड़क के निर्माण का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

निगम पार्षद कंचन खुराना ने बताया कि वार्ड के झंग कॉलोनी में डाॅ. ईश्वर आई हाॅस्पिटल वाली सड़क, नर्सरी पार्क व रोजगार विभाग वाली गली व सुभाष नगर में 84.90 लाख रुपये की लागत से मुख्य सड़क व विभिन्न गलियों का सुधार किया जाएगा।
माॅडल टाउन में कम्युनिटी सेंटर के सामने वाली गली 11.98 लाख की लागत व पीछे वाली गली 23.03 लाख की लागत से, गोल मार्केट वाली गली 23.55 लाख से, पावर हाउस से लाल कुआं तक 43.25 लाख से कार्य होगा।
विज्ञापन

डबल पार्क दिगंबर जैन मंदिर वाली गली, चांद नगर में वाटर वर्क्स के पीछे वाली गली, अर्जुन नगर की यू शेप वाली गली व आदर्श नगर में 8 नंबर वाली गली 25.90 लाख की लागत व 24.89 लाख की लागत पैच वर्क से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि दुर्गा काॅलोनी में मुख्य सड़क, शिशु मंदिर वाली गली, झंग कॉलोनी में नंद मंदिर वाली गली, मानसरोवर कॉलोनी की विभिन्न गलियां, माॅडल टाउन में राजकीय वरिष्ठ कन्या विद्यालय व लक्की पार्क के चारों तरफ सड़कों का निर्माण, लिबर्टी माॅल के पीछे जीरो पार्क का जीर्णोद्धार, विजय पार्क-2 ,चौधरी बख्शा राम पार्क, विजय पार्क व संत रविदास पार्क का सुंदरीकरण होना है।
इस अवसर पर नीरू निझावन, हर्ष बिंद्रा, अंजू सचदेवा, ऊषा सहगल, आकांक्षा भल्ला, सीमा विज, विजय परुथी, जिम्मी, दिनेश हुड्डा, अशोक लाठर, अजय निझावन, अशोक खुराना व अनिल दुआ उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें