लोकगीतों और बॉलीवुड गानों पर झुमी महिलाएं
-महाविद्यालयों में छात्राओं ने झूली पींग
-सुहाली, गुलगुले, मालपुड़े का उठाया लुत्फ
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। बुमरो-बुमरो श्याम रंग बुमरो, किस गलियां से आए, नींबा कै निबोंली लांगी सामणियां कद आवैगा, सावन आयो री सखी, झुला तो पड़ गए बांगा मै, तेरी आंख्या का यो काजल, मेरी पतली कमर नाड़ा झूबैदार, नांनी बुदिंया पड़ै, मेरे पिता नै जुल्म गुजारै ऐ रे र मै बालक कै ब्याह दी.... जैसे बॉलीवुड, हरियाणवी और लोकगीतों पर महिलाओं ने डांस की जबरदस्त प्रस्तुति दी। सोमवार को शहर में विभिन्न जगह हरियाली तीज की धूम रही। शिक्षण संस्थानों और सामाजिक संस्थाओं की ओर से जगह-जगह हरियाली तीज महोत्सव के आयोजन किए गए। हरियाली तीज पर तीज और सावन के प्रचलित लोकगीतों पर महिलाएं जमकर थिरकीं। महोत्सव में बुजुर्ग महिलाओं ने भी पारंपरिक गीतों पर जमकर ठुमके लगाए। खुशबू गार्डन में आयोजित तीज महोत्सव में महिलाओं ने तंबोला खेेलकर ढेर सारे इनाम जीते। कई जगह डांडिया प्रतियोगिता भी करवाई गई। इसमें महिलाओं के साथ-साथ युवतियों ने भी भाग लिया। सभी महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज की बधाई देते हुए मिठाई खिलाई और गले लगाया।
बॉलीवुड और पंजाबी गानों पर थिरकीं छात्राएं
महाविद्यालयों में छात्राएं सावन के गीतों के साथ-साथ बॉलीवुड और पंजाबी गानों पर भी जमकर थिरकीं। यहां एक्टिंग पर आधारित प्रतियोगिताएं करवाई गई। जिसमें सभी छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छात्राओं ने अपनी सहेलियों से मेहंदी के स्टाइलिश डिजाइन बनवाएं। सोमवार को महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय में तीज उत्सव मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि भूतपूर्व सांसद डॉ. सुधा यादव, हरियाणा महिला आयोग अध्यक्ष प्रतिभा सुमन, लवली कौर, दूरदर्शन हिसार निदेशक सुहासिनी और हरियाणवी कलाकार रघुवेंद्र मलिक रहे। महोत्सव में छात्राओं ने अपने हाथों से तैयार की हुई डिजाइनर चुंदड़ी ओढ़ाकर अतिथियों का स्वागत किया। कॉलेज में तीज मेला लगाया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार की डेकोरेटिव सामान की स्टॉल लगाई गई। छात्राओं ने स्टॉल से चुड़ियों और झुमकों की खरीददारी की। कॉलेज में लेक्चरर और छात्राओं ने अतिथियों के साथ सुहाली, गुलगुलों, मालपुड़े और घेवर का लुत्फ उठाया।
देव कॉलोनी में मनाया गया तीज उत्सव पर
देव कॉलोनी में तीज उत्सव पर कॉलोनी की महिलाएं जमकर थिरकीं। महिलओं ने कॉलोनी के पार्क में पींग डालकर झूला झूला। वह अपने घरों से पकवान बनाकर लाईं और सभी को गले लगाते हुए पकवान खिलाकर तीज की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान युवतियों ने पंजाबी और हरियाणवी गानों पर जमकर डांस किया।
एनआरएस के हॉस्टल छात्राओं ने मनाई तीज, झूली पींग
एनआरएस के गर्ल्स हॉस्टल शिवालिक में छात्राओं ने हरियाली तीज मनाई। छात्राओं ने हॉस्टल में ही पींग डालकर झूला झूला। प्राचार्या डॉ. पूनम भनवाला ने हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं के साथ तीज उत्सव को सेलिब्रेट किया। छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा दामण कुर्ता में सज-धजकर लोकगीतों पर डांस किया। छात्राओं ने हॉस्टल में अपने हाथों से पकवान बनाकर त्योहार को और भी स्पेशल बनाया। इस मौके पर हॉस्टल वार्डन डॉ. कल्पना हुड्डा, डॉ. ललिता, सुपरिटेंडेंट ज्योति, उप प्राचार्य डॉ. दिनेश सहारण, हॉस्टल चीफ वार्डन डॉ. दलबीर हुड्डा मौजूद रहे।
सहेली क्लब ने बच्चों संग मनाई हरियाली तीज
सहेली कल्ब के मेंबर ने अर्पण स्कूल के स्पेशल बच्चों के साथ हरियाली तीज मनाई। कल्ब मेम्बरों की ओर से स्कूल में स्टॉल भी लगवाएं गए। बच्चों में सुहाली, गुलगुआें और घेवर और गिफ्ट में स्टेशनरी का सामान वितरित किया गया। बच्चों ने रंगोली, ड्राइंग और मेहंदी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। डांस प्रतियोगिता में 25 बच्चों ने भाग लिया। जिसमें सबसे खास अदा और एक्सप्रेशन के साथ ईशा ने बाजी मारी। इस मौके पर मीरा बंसल, मधु अरोड़ा, रोजी खमेजा, ममता नांरग, सरिता जैन, पूनम गुप्ता, लवली, बैसाखी बंसल और स्वाति बंसल मौजूद रही।
प्रभात वाटिका में राजस्थानी गीत पर थिरकी महिलाएं
महिलाओं ने हरियाली तीज महोत्सव में राजस्थानी डांस की खास प्रस्तृति दी।महिलाओं की डांस प्रस्तुति देखकर दर्शक भी झुमने पर मजबुर हो गए। तालियों की गडगडाहट से पूरा पंडाल गूंज उठा। महिलाओं द्वारा सुन्दर प्रोग्रामों की प्रस्तृति दी गई। महोत्सव में विभिन्न गेम करवाएं गए। जिसमें म्यूजिकल चेयर, तंबोला और महेन्दी प्रतियोगिता करवाई गई। पंक्चुवलिटी प्राइज, बच्चों के लिए सरप्राइज गिफ्ट और लकी ड्रॉ भी निकाले गए। इवेंट में विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। खासतौर पर बंगलौर से मंगवाये गए मोती और गुलाब के फूलों का शृंगार महिलाओं के लिए मुख्य आर्कषण का केंद्र रहा।
रोटरी क्लब
सोमवार को रोटरी क्लब आफ सिटी की ओर से दिल्ली बाइपास पर स्थित प्रभात वाटिका में हरियाली तीज महोत्सव मनाया गया। उत्सव में क्लब के प्रधान रोटेरियन विवेक गोयल, एजी रोटेरियन अजय गुप्ता, सचिव रोटेरियन गौरव जैन, ने भगवान गणेश जी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर समारोह का प्रारंभ किया। इवेंट में महिलाओं व बच्चों ने समारोह में पतंग उड़ाकर तीज का लुत्फ उठाया। क्लब की तरफ से सभी सदस्यों को गिफट भी दिए गए। इस अवसर पर क्लब के प्रधान रोटेरियन विवेक गोयल, एजी रोटेरियन अजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष रोटेरियन पवन विरमानी, क्लब के सचिव रोटेरियन गौरव जैन, मीडिया प्रभारी राजीव जैन, संजीव पांडे, गरीश बत्तरा, अंकुर गोयल, सुधीर सिक्का, रूपेश गुप्ता, सतीश बाबू गोयल, चन्द्र गर्ग, शेखर बत्तरा, संजय जैन, नरेश जैन, राजेश कपूर, महेश अग्रवाल, अमरप्रीत कौर, संदीप, धीरज सैनी, धीरज जुनेजा, कन्हैया अग्रवाल, राजेश शर्मा, डा. जे.पी. अरोड़ा, भुवनेश मलिक, लोकेश जैन, संदीप महेन्द्रु, अमित गांधी और बीबी मोहंती मौजूद रहेे।
जेड ग्लोबल स्कूल में बच्चों ने लगाए मेहंदी के लेटेस्ट डिजाइन
जेड ग्लोबल स्कूल में सोमवार को हरियाली तीज महोत्सव मनाया गया। छात्रों ने महोत्सव में पतंग उड़ाई और छात्राओं ने मेहंदी के लेटेस्ट डिजाइन लगाए। अध्यापिकाओं मिस मंजू, दीपा, अंशु व सुरुचि ने छात्राओं की हथेलियों को मेहंदी के डिजाइनों से सजाया। समारेाह में पूर्व प्रधान इनर व्हील क्लब अंशु जैन, डायरेक्टर माईक्रोन प्राइवेट लिमिटेड पूनम विग, पूर्व सचिव इनर व्हील क्लब, पूनम गुप्ता आदि थे।