फोटो : (कई फोटो लगा लेना)
स्वतंत्रता दिवस की फाइनल रिहर्सल :
-मार्च पास्ट में दिखी लय की कमी, डीसी-एसपी ने लगाई फटकार
-अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर के खेलों के मेडल विजेता 154 खिलाड़ी होंगे सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। राजीव गांधी खेल परिसर में सोमवार को 72वें स्वतंत्रता दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल हुई। रिहर्सल के दौरान मार्च पास्ट में लय की कमी दिखी। पुलिस टुकड़ी और कैडेट्स में अभ्यास की कमी देखने पर डीसी और एसपी ने फटकार लगाई और मंगलवार को रेस्ट डे पर भी अभ्यास करने का निर्देश दिया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान छोटी कमियां नजर आईं, जिन्हें दूर करने के निर्देश दिए गए।
फुल ड्रेस रिहर्सल में डीसी ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इस दौरान पुलिस की टुकड़ी और एनसीसी, स्काउट्स के कैडेट्स की नियत लय में अंतर आ गया। बैंड का भी तालमेल नहीं बैठ रहा था। एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने परेड में बताया कि सभी के बीच बराबर अंतर होना चाहिए। स्काउट्स के हाथ लयबद्ध नहीं चल रहे हैं। हरियाणा पुलिस की महिला टुकड़ी के हाथ कंधे तक नहीं जा रहे हैं। ऐसे में फिर से परेड कराई गई, लेकिन इस बार भी तालमेल की कमी दिखी। जिस पर डीसी ने दोपहर 12:30 बजे तक और मंगलवार को भी अभ्यास का निर्देश दिया।
मॉडल स्कूल के राजकीय कन्या विद्यालय की छात्राओं ने गाया राष्ट्रगान
फुल ड्रेस रिहर्सल में मास पीटी ड्रिल के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। जिसमें आठ स्कूलों के 869 विद्यार्थियों ने बड़ी ही ऊर्जा से अपना प्रदर्शन किया। आठ स्कूलों के सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद शहर के मॉडल टाउन स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने राष्ट्रगान गाया।
157 खिलाड़ियों को मिलेगा मुख्य अतिथि के हाथों से सर्टिफिकेट
15 अगस्त के कार्यक्रम में कामनवेेल्थ 2018 के साथ ही वर्ष 2016-17 में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं मेें पदक विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर 04 कामनवेल्थ खिलाड़ी, सात अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व 146 राष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल होंगे। इनमें सुमित, अमित पंघाल, साक्षी मलिक व सोमबीर कादियान आदि शामिल हैं।
इंडिया गॉट टैलेंट की विजेता टीम को नहीं मिली जगह
इंडिया गॉट टैलेंट की विजेता टीम ने डीसी से मुलाकात कर स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने की अनुमति मांगी, लेकिन शेड्यूल तय हो जाने की वजह से उन्हें शामिल नहीं किया जा सका।
साउंड सिस्टम दुरुस्त करने के दिए निर्देश
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान डीपीआरओ कार्यालय की ओर लगाए गए साउंड सिस्टम की ध्वनि ठीक नहीं थी, जिस पर डीसी ने साउंड सिस्टम ठी कराने के निर्देश दिए।