फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 मिनट में 40 एमएम बारिश, जलभराव से व्यवस्था की खुली पोल

विज्ञापन
हुडा काम्पलेक्स में पानी भरने पर जूती हाथ में लेकर जाती युवती। अमर उजाला
विज्ञापन
शहर में वीरवार को कहीं बूंदाबांदी तो कहीं झमाझम बारिश हुई। ऐसे में पुराने शहर में 30 मिनट में 40 एमएम बारिश दर्ज की गई। इससे तहसील क्षेत्र, छोटूराम चौक, गोहाना अड्डा, किला रोड, रेलवे रोड, प्रताप मोहल्ला समेत कई हिस्सों में तीन फुट तक जलभराव हो गया। झज्जर रोड की दुकानों के अंदर दो फुट तक पानी भर गया। इस दौरान मजबूरी में दुकानदारों को दुकान छोड़कर बाहर निकलना पड़ा। वहीं, बारिश के दौरान ही ओवरफ्लो सीवर से निकले पानी से भी काफी परेशानी हुई। दूसरी ओर, आंबेडकर चौक से दिल्ली बाईपास की ओर पुराने शहर की अपेक्षा कम बारिश हुई।
विज्ञापन

पुराने शहर में महज 30 मिनट में हुई 40 एमएम बारिश ने जिला प्रशासन के जल निकासी के दावों की पोल खोल दी। इससे सड़कों, दुकानों व निचले हिस्सों में जलभराव हो गया। वहीं, ओवरफ्लो सीवर दुकानदारों व आमजन की समस्या और बढ़ गई। बाजारों में खरीदारी के लिए आए ग्राहकों को अधिक समस्या झेलनी पड़ी। दो पहिया वाहनों के साथ ऑटो, कार तक पानी में बंद हो गए। लोगों को जलभराव के बीच बंद वाहनों को धक्के मारकर बाहर निकालना पड़ा। सबसे अधिक समस्या किला रोड, रेलवे रोड, छोटूराम चौक, गोहाना अड्डा, तहसील, शौरी मार्केट, माल गोदाम रोड आदि एरिया में हुई। यहां कई वाहन पानी में बंद हो गए, जिनको मैकेनिक बुला कर ठीक करवाना पड़ा।
मॉडल टाउन में 20.8 एमएम हुई बारिश
एमडीयू स्थित आईएमडी के रिकॉर्ड के अनुसार 10 एमएम बारिश दर्ज की गई। लाइव वेदर ऑफ इंडिया के सीईओ नवदीप दहिया ने बताया कि वीरवार को मॉडल टाउन में 20.8 एमएम व तहसील व पुराने शहर की ओर महज 30 मिनट में 40 एमएम बारिश हो गई। ऐसा मानसून में होना सामान्य बात है। डेढ़ बजे इंडस्ट्रियल एरिया में बादल बने और कुछ समय बारिश कर निष्प्रभावी हो गए।
विज्ञापन

शाम को तेज बारिश होने के बाद हुए जलभराव से निपटने के लिए अलग-अलग जगह लगी पंपों को चालू कराकर पानी को निकाला गया। जलभराव में लोगों को परेशानी होना स्वाभाविक है, जिसकी वजह से ही तुरंत टीमें लगाई गईं। बारिश रुकने के पौन घंटे बाद सभी जगह से जल निकासी करवा दी गई थी।
विज्ञापन

- प्रदीप गोदारा, आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें