फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पीजीआईएमएस के 40 एमबीबीएस विद्यार्थियों को मिलेगी स्कॉलरशिप

Wed, 07 Jan 2026 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीजीआईएमएस) के एमबीबीएस प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के 40 विद्यार्थियों को शर्मन फाउंडेशन की ओर से स्कॉलरशिप दी जाएगी। इसकी जानकारी डीन डॉ. अशोक चौहान ने दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शर्मन फाउंडेशन की स्कॉलरशिप पीजीआईएमएस में शिक्षा की लागत को कवर करेगी। स्कॉलरशिप की राशि 50,000 रुपये प्रति वर्ष रखी है। जिन विद्यार्थियों के परिवारों की आय 5 लाख रुपये से कम है और विद्यार्थी के पास पिछली कक्षा के सभी विषयों में अच्छे ग्रेड हैं तो उनको स्कॉलरशिप दी जाती है। विद्यार्थी का बैकलॉग नहीं होना चाहिए।
इस स्कॉलरशिप के लिए विद्यार्थियों से दो सप्ताह के अंदर आवेदन मांगे गए हैं। शर्मन फाउंडेशन की स्कॉलरशिप से उन 40 विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता मिलेगी जिनको अपनी फीस भरने में परेशानी आ रही थी। जनसंपर्क विभाग के इंचार्ज डॉ. वरुण अरोड़ा ने बताया कि पीजीआईएमएस और शर्मन फाउंडेशन के बीच एमओयू हुआ है जिसका उद्देश्य गरीब घरों से आए विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता देनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें