26...महिला थाने में नशे के खिलाफ जागरूकता यात्रा निकालने के लिए तैयार पुलिस की टीम। स्रोत : पु
रोहतक। पुलिस की ओर से मंगलवार को जन जागरूकता यात्रा निकाली गई। राहगीरों को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया। छोटूराम चौक से झज्जर रोड, रेलवे रोड, भिवानी स्टैंड, किला रोड होते हुए सुभाष रोड तक निकाली गई यात्रा में पुलिस ने राहगीरों से सीधा संवाद किया। एसआई अमर कटारिया के नेतृत्व में पद यात्रा निकाली गई। इसका शुभारंभ महिला पुलिस थाना प्रभारी मीना ने हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति बल्कि पूरे परिवार और समाज को नुकसान पहुंचाता है। ब्यूरो