फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सर्जरी कर बैल के पेट से 40 किलो पॉलीथिन निकाला

Tue, 08 Jul 2025 02:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। गोकुलधाम में हाल ही में डायमंड चौक से गंभीर रूप से बीमार बैल को रेस्क्यू कर जब गोकुल धाम अस्पताल लाया गया। बैल की हालत अत्यंत नाजुक थी। गोकुलधाम पहुंचने पर नंदी की पूरी मेडिकल जांच की गई। इसमें पाया गया कि बैल ने बड़ी मात्रा में पॉलीथिन खा रखी है और लिवर और किडनी में गहरा संक्रमण हो गया है। साथ ही शरीर में भारी संक्रमण और कमजोरी है। डॉक्टरों की निगरानी में विशेष चिकित्सा सुविधा में भर्ती किया गया। ऑपरेशन के दौरान बैल के पेट से करीब 40 किलो पॉलीथिन और प्लास्टिक कचरा निकाला गया।
विज्ञापन

गोकुलधाम के संचालक सुनील निमाना ने कहा कि यह केवल एक गोवंश की कहानी नहीं है। यह लोगों की लापरवाही की कीमत है जो बेजुबान चुका रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि पॉलीथिन और प्लास्टिक कचरा खुले में न फेंकें। घटना से सबक लें और आसपास सफाई व जागरूकता फैलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें